Global news live
पंखाजूर

*5 लाख की बाउंड्री वॉल का भूमि पूजन किया गया*

5 लाख की बाउंड्री वॉल का भूमि पूजन किया गया

/बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट/

“पखांजुर-ग्लोबल न्यूज़ “

महर्षि सदगुरु सदाफल देव आश्रम खंडी नदी भानुप्रतापुर में विधायक निधि से स्वीकृत 5 लाख के बाउंड्री वॉल के भूमि पूजन का कार्यक्रम नगर पंचायत अध्यक्ष बबला पाढ़ी एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिरेंद्र सिंह ठाकुर एवं ग्राम पंचायत नारायणपुर सरपंच दयाबत्ती के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

इस आश्रम परिसर पर बाउंड्री वॉल के लिए भूमि पूजन के बाद विहंगम योग आध्यात्मिक संस्थान जिला कांकेर के गुरु भाई बहनों को नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील बबला पाढ़ी एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिरेंद्र सिंह ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे महान नेता स्वर्गीय विधायक मनोज सिंह मंडावी ने अपने जीवन काल में ही इस आध्यात्मिक संस्थान के आश्रम पर बाउंड्री वॉल बनाने की घोषणा किए थे उनका घोषणा हर हाल में पूरा हो इसके लिए हमारी लोकप्रिय वर्तमान विधायक सावित्री मंडावी ने तुरंत इसकी चिंता करते हुए कहा कि विहंगम योग आध्यात्मिक संस्थान भानुप्रतापुर के आश्रम में जल्दी बाउंड्री वॉल की भूमि पूजन होनी चाहिए और उन्होंने कर के दिखाया उनके मार्गदर्शन में हमने आश्रम पहुंच भूमि पूजन किए यह हमारा परम सौभाग्य हैं इस भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील बबला पाढ़ी ने आश्रम के लिए बोर की घोषणा अपने नगर पंचायत निधि से किए जिसे अगले एक दो माह के भीतर आश्रम में पानी की समस्या भी दूर हो जायेगी पूरे संत समाज ने इस शुभ कार्य के लिए अतिथियों का आभार जताया।इस भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील बबला पाढ़ी ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिरेंद्र सिंह ठाकुर सरपंच दया बत्ती दुग्गा भेनू राम,दुग्गा,विधायक के निज सहायक मोहन मंडावी उप सरपंच हरी सिंह पटेल सुकलाल उइके विहंगम योग आध्यात्मिक संस्थान के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनेश्वर नाग जिला संयोजक नरेंद्र यदु सह संयोजक महेंद्र टांडीया,अशोक ठाकुर ,आई आर साहू,सोहन लाल कुलदीप,परमेश्वरनंद नेताम
उपदेष्टा राम लाल कुलदीप ,एमडी महंत, एल आर वर्मा,जगदीश नेताम, एस पी शुक्ला नंद लाल उईके संतोष शोरी हरिलाल साहू धर्मेंद्र साहू जीवन यादव विशंभर रजक सुमिरन कोटवार धनराज कोटवार बिनु राम धनेलियां,रोहित निषाद मनोज पाड़े,चौथ राम धनेलिया, शारदा टांडीया लक्ष्मी चौरसिया, दसमत ध्रुव निराशा रावटे लता पांडे सहित भारी संख्या में विहंगम योग आध्यात्मिक संस्थान जिला कांकेर के गुरु भाई बहन शिष्य साधक शामिल हुए।

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*