
पंखाजूर
*छत्तीसगढ़ मोहरी वादक रामूरथ टांडिया का निधन*
छत्तीसगढ़ मोहरी वादक रामूरथ टांडिया का निधन
“बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट “
“पखांजुर-ग्लोबल न्यूज़ “
ग्राम भैसमुंडी निवासी 81 वर्षीय रामूरथ टांडिया का शुक्रवार को निधन हो गया। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। उनके गृह ग्राम में अंतिम संस्कार किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हए। अंतिम यात्रा के दौरान उन्हें मोहरी बजाकर विदाई दी गयी। उन्हें शादी, देव कार्य मे मोहरी बजाने में महारथ हासिल था, वे प्रदेश भर में इसके लिए प्रख्यात थे।
कांकेर जिले के अलावा अन्य जिलों से भी उन्हें कार्यक्रमों में बुलाया जाता जहाँ वे अपने हुनर का प्रदर्शन करते। उनका जाना कला प्रेमियों के लिए अपूर्णीय क्षति है। क्षेत्र के वरिष्ठ सामाजिक पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
