करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़बिलासपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*सरस्वती शिशु मंदिर में खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन*

कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट

विद्यालय के संरक्षक वेंकट लाल अग्रवाल



*करगी रोड कोटा।*— सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करगी रोड कोटा में दिनांक 16 एवं 17 अगस्त को दो दिवसीय विभाग स्तरीय खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, ब्रह्म स्वरूप ओम एवं माँ सरस्वती के तैल चित्र पर विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। दीप प्रज्वलन विद्यालय के संरक्षक वेंकट लाल अग्रवाल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि  सरोज दुर्गेश साहू, अध्यक्ष नगर पालिका कोटा रहीं, वहीं विशिष्ट अतिथि प्रदीप कौशिक, उपाध्यक्ष नगर पालिका कोटा रहे।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजय अग्रवाल, सचिव राम सजीवन गुप्ता, संस्थापक सदस्य मनजीत सिंह पवार, देवेंद्र ठाकुर, कोषाध्यक्ष सह सचिव भगवान प्रसाद सक्सेना, सदस्य डॉ. लीलावती साहू सहित मुंगेली, सरगांव, कोनी, सकरी, कोटा से आए सभी विद्यालयों के प्रतिभागी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में कुल 237 भैया-बहनों एवं संरक्षक आचार्यों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने खेल को खेल की भावना से खेलते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय के प्राचार्य राकेश पांडे एवं सभी आचार्य-दीदियों ने भैया-बहनों के सहयोग से पूरी प्रतियोगिता को बहुत ही सुंदर ढंग से संपन्न कराया।

संपूर्ण कार्यक्रम विभाग समन्वय  गेंदराम राजपूत जी* के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ।

विज्ञापन कोटा
15 अगस्त दैनिक भास्कर विज्ञापन
Latest
*झीरम घाटी मामले में  सच सामने आना बाकी कांग्रेस* * सरस्वती शिशु मंदिर में आचार्यों का सम्मान गणवेश देने की घोषणा* *सरस्वती शिशु मंदिर में खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन* *कामनार तीरथगढ़ के बीच हादसा 5 किमी तक वाहनों की लगी लंबी कतार* *कोटा डैम के पास टी आई शशिकांत भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान* *श्रीराम के जयकारों से भक्ति में डूबा पूरा शहर शोभायात्रा में शामिल हुए शिवरतन अश्वनी शर्मा* *अमरकंटक में यादव समाज का  जन्माष्टमी पर्व पर उमड़ा  जनसैलाब* *आंगनबाड़ी केंद्र में जन्माष्टमी हर्षोल्लास से मनाई* *कोटा सशस्त्र लूट का खुलासा रीवा से लाई थी पिस्टल ज्वेलर ने खरीदा लूट का सोना* *ड्राई-डे पर 135 लीटर महुआ शराब के साथ 4 महिलाएं गिरफ्तार*