छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*फर्जी डी.एड प्रमाण पत्र से नौकरी सहायक शिक्षक निलंबित*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*फर्जी डी.एड प्रमाण पत्र से नौकरी, जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई सहायक शिक्षक निलंबित*

*भाटापारा, 7 सितंबर *बलौदाबाजार जिला प्रशासन ने फर्जी और कूटरचित दस्तावेज के आधार पर नौकरी हथियाने वाले एक सहायक शिक्षक पर बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर कसडोल विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला कंजिया में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी रामेश्वर प्रसाद साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

मामला जनदर्शन में शिकायत के बाद सामने आया। पिसीद कसडोल निवासी हेमदास मानिकपुरी ने कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराई थी कि रामेश्वर प्रसाद साहू ने वर्ष 2011 में फर्जी डी.एड. अंकसूची (सत्र 2008, रोल नंबर 47240442) लगाकर शिक्षाकर्मी वर्ग-03 के पद पर नियुक्ति प्राप्त की थी। नियुक्ति के 11 साल बाद जब उसी शिक्षक ने पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय बिलासपुर से दोबारा डी.एड. किया तो फर्जीवाड़े पर संदेह गहरा गया।

जांच में खुली पोल
कलेक्टर के निर्देश पर सीईओ जनपद पंचायत कसडोल और बीईओ कसडोल ने मामले की जांच की। जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। शिक्षक द्वारा 4 जनवरी 2011 को कार्यभार ग्रहण करते समय लगाए गए प्रमाण पत्र की सील पर ‘जिला बलौदाबाजार’ लिखा था, जबकि बलौदाबाजार जिले का गठन ही 2012 में हुआ था। वहीं एक अन्य प्रतिवेदन की सील में ‘जिला रायपुर’ दर्ज था।

जांच प्रतिवेदन के आधार पर उक्त कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विपरीत पाते हुए, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। संबंधित के विरुद्ध पृथक से विभागीय जांच भी संस्थित की जा रही है।

निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी पलारी नियत किया गया है, जहां उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Latest
*फर्जी डी.एड प्रमाण पत्र से नौकरी सहायक शिक्षक निलंबित* *रोटरी क्लब ने सरस्वती शिशु मंदिर कोटा को निःशुल्क सामग्री भेंट की* *झीरम घाटी मामले में  सच सामने आना बाकी कांग्रेस* * सरस्वती शिशु मंदिर में आचार्यों का सम्मान गणवेश देने की घोषणा* *सरस्वती शिशु मंदिर में खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन* *कामनार तीरथगढ़ के बीच हादसा 5 किमी तक वाहनों की लगी लंबी कतार* *कोटा डैम के पास टी आई शशिकांत भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान* *श्रीराम के जयकारों से भक्ति में डूबा पूरा शहर शोभायात्रा में शामिल हुए शिवरतन अश्वनी शर्मा* *अमरकंटक में यादव समाज का  जन्माष्टमी पर्व पर उमड़ा  जनसैलाब* *आंगनबाड़ी केंद्र में जन्माष्टमी हर्षोल्लास से मनाई*