अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*मारवाड़ी युवा मंच की तृतीय प्रान्तीय कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज / श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

अमरकंटक में छ.ग प्रान्तीय मारवाड़ी युवा मंच की तृतीय  कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न



नव चिंतन और नव संकल्प के साथ आगामी कार्ययोजना पर हुआ मंथन

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में स्थित शांति कुटी आश्रम में छत्तीसगढ़ प्रान्तीय मारवाड़ी युवा मंच की नवम प्रान्तीय कार्यकारिणी की तृतीय बैठक रविवार दिनांक 06-07/09/2026 को  सफल आयोजन किया गया । बैठक की अध्यक्षता प्रान्तीय अध्यक्ष प्रशान्त गाँधी ने की । मारवाड़ी युवा मंच मनेंद्रगढ़ एवं मनेंद्रगढ़ तेजस्विनी शाखा के आतिथ्य में आयोजित यह बैठक दो दिवसीय प्रान्तीय संगठन के इतिहास में एक विशेष अवसर रही ।

बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ । इसके पश्चात सभी सभासदों का परिचय प्राप्त किया गया । प्रान्तीय अध्यक्ष प्रशान्त गाँधी ने प्रान्त द्वारा किए गए कार्यों का विस्तृत उल्लेख करते हुए आगामी कार्ययोजना से सदन को अवगत कराया । उन्होंने कहा  “सफलता एक दिन में नहीं मिलती , लेकिन लगातार प्रयास करते रहने से एक दिन सफलता जरूर मिलती है।”

सभा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष क्षेत्र-4 अमर सुल्तानिया ने संबोधित करते हुए कहा कि “पद का मिलना महत्वपूर्ण नहीं है , बल्कि पद को किस प्रकार निभाया जा रहा है यह अधिक महत्वपूर्ण है।”

कार्यकारी प्रान्तीय अध्यक्ष रीना केड़िया ने संगठन सूत्र के माध्यम से उपस्थित पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया । राष्ट्रीय सहायक मंत्री क्षेत्र-4 रोहित काबरा ने अमरकंटक जैसे प्राकृतिक एवं आध्यात्मिक स्थल पर बैठक के आयोजन को प्रसन्नता का विषय बताते हुए इसे एक सराहनीय एवं अभिनव प्रयास बताया ।

महामंत्री शलभ अग्रवाल ने प्रान्तीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया ।
कार्यालय उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने संगठन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां सदन के समक्ष रखीं । प्रान्तीय कोषाध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल ने अब तक किए गए व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए आगामी कार्यों के लिए बजट भी पेश किया ।

बैठक में विभिन्न मंडलों के उपाध्यक्ष , संयोजक , सह-संयोजक , निदेशक एवं चेयरमैन ने अपने-अपने प्रकल्पों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा आगामी कार्ययोजना से सदन को अवगत कराया ।

यह कार्यक्रम लगभग 100 प्रान्तीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में सदस्यों ने संगठन विस्तार , सेवा कार्यों एवं आगामी योजनाओं को लेकर अपने विचार प्रेषित किए ।

छत्तीसगढ़ प्रान्तीय मारवाड़ी युवा मंच के इतिहास में यह पहला अवसर रहा , जब प्रान्तीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक किसी अन्य स्थान पर आयोजित की गई । अमरकंटक में प्रकृति की गोद में आयोजित इस बैठक ने संगठन के पदाधिकारियों को विचार-विमर्श के साथ-साथ आपसी संवाद और आत्मीयता का अवसर भी प्रदान किया ।

बैठक के शुभारंभ अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच मनेंद्रगढ़ के अध्यक्ष कृष गोयल , सचिव प्रतीक गोयल , तेजस्विनी शाखा की अध्यक्ष अनिता फरमानिया एवं उनकी टीम द्वारा सभी पदाधिकारियों का गुलदस्ता भेंट कर एवं दुपट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया । मनेंद्रगढ़ शाखा के मनीष गोयल , रोहित अग्रवाल एवं सार्थक अग्रवाल ने बैठक को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास किए ।

बैठक में राष्ट्रीय फोरम सदस्य श्रवण अग्रवाल एवं नितेश अग्रवाल , मंडल-1 के उपाध्यक्ष शुभम अग्रवाल , मंडल-3 की उपाध्यक्ष पायल अग्रवाल , मंडल-4 के उपाध्यक्ष दीपक सिंघानिया , मंडल-5 के उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल , मंडल-6 के उपाध्यक्ष आनंद अग्रवाल सहित विभिन्न मंडलों एवं प्रान्त के पदाधिकारी उपस्थित रहे

बैठक के पश्चात पदाधिकारियों के लिए मनोरंजन गेम्स एवं भजन संध्या का आयोजन भी किया गया , जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । कार्यक्रम में आकर्षक पुरस्कारों के साथ लकी ड्रा का भी आयोजन किया गया । पदाधिकारियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया गया ।

अमरकंटक के शांति कुटी आश्रम में आयोजित दो दिवसीय यह आयोजन के बारे में शलभ अग्रवाल ने बताया कि संगठन के लिए नव चिंतन , नव संकल्प , आत्मीयता और आगामी कार्यों के लिए नई ऊर्जा का संचार करने वाली सिद्ध हुई ।

Latest
*सांसद मंत्री कोटा में सड़क की जंग तेज जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करेगा जनअभियान* *मारवाड़ी युवा मंच की तृतीय प्रान्तीय कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न* *फर्जी डी.एड प्रमाण पत्र से नौकरी सहायक शिक्षक निलंबित* *रोटरी क्लब ने सरस्वती शिशु मंदिर कोटा को निःशुल्क सामग्री भेंट की* *झीरम घाटी मामले में  सच सामने आना बाकी कांग्रेस* * सरस्वती शिशु मंदिर में आचार्यों का सम्मान गणवेश देने की घोषणा* *सरस्वती शिशु मंदिर में खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन* *कामनार तीरथगढ़ के बीच हादसा 5 किमी तक वाहनों की लगी लंबी कतार* *कोटा डैम के पास टी आई शशिकांत भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान* *श्रीराम के जयकारों से भक्ति में डूबा पूरा शहर शोभायात्रा में शामिल हुए शिवरतन अश्वनी शर्मा*