करगी रोड कोटाग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कोटा जनपद पंचायत कार्यालय में साफ-सफाई के नाम पर बदहाली*

कोटा ग्लोबल न्यूज संपादक हरीश चौबे की रिपोर्ट

कोटा समाचार—जनपद पंचायत कोटा में स्वच्छता अभियान की उड़ रही धज्जियां, कचरे के ढेर में पड़ी फाइलें और टूटी कुर्सियां

कोटा जनपद पंचायत कार्यालय में साफ-सफाई के नाम पर बदहाली का आलम है। कार्यालय के प्रथम तल में बाहर बरामदे में पुराने दस्तावेज, फाइलें टूटी कुर्सियां और अलमारियां कचरे के ढेर में बाथरूम में भयंकर गंदगी जिससे संक्रमण फैलने की संभावना है। स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ रही हैं।

अधिकारी एवं कर्मचारियों की अनदेखी के कारण कार्यालय की स्थिति दयनीय बनी हुई है। एक ओर अधिकारियों के कमरे जिला स्तर के अधिकारियों से भी ज्यादा सुसज्जित हैं, एयर कंडीशन वहीं दूसरी ओर कार्यालय के सामने स्थित गार्डन का हाल बेहाल है। गार्डन में कचरे का अंबार लगा है, बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं है और न ही पेड़-पौधे लगाए गए हैं। अब जबकि वर्षा ऋतु के समापन का समय आ गया। वाह रे अधिकारी तेरा खेल समस्या परे।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकारियों के ऑफिस आने का कोई तय समय-सारणी नहीं है। कई अधिकारी एवं बड़े बाबू वर्षों से एक ही जगह पर जमे हुए हैं। ट्रांसफर होने के बाद भी स्टे लेकर वहीं टिके हुए हैं, जिससे कार्यालय में मनमानी बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जनपद पंचायत कार्यालय की साफ-सफाई और व्यवस्था में सुधार की मांग की है।

Latest
*कोटा जनपद पंचायत कार्यालय में साफ-सफाई के नाम पर बदहाली* *पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं* *ब्रह्माकुमारीज की शिक्षक दिवस पर परिचर्चा आज शाम 4 बजे* *दतरेंगी में 7 कार्यों की सौगात शिवरतन बोले- अंतिम पंक्ति तक पहुंचेगा लाभ* *सच लिखने पर मुकदमे  BMF का ऐलान  29 नवंबर को बंद रहेगी कलम लखनऊ में जुटेगा देश भर का पत्र... *नरियरा में मेधावी छात्राओं का सम्मान* *सांसद मंत्री कोटा में सड़क की जंग तेज जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करेगा जनअभियान* *मारवाड़ी युवा मंच की तृतीय प्रान्तीय कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न* *फर्जी डी.एड प्रमाण पत्र से नौकरी सहायक शिक्षक निलंबित* *रोटरी क्लब ने सरस्वती शिशु मंदिर कोटा को निःशुल्क सामग्री भेंट की*