*नरियरा में मेधावी छात्राओं का सम्मान*

*बिलासपुर ग्लोबल न्यूज चंद्र कुमार रजक की रिपोर्ट*
थेमिथिलेश निर्मलकर स्मृति बालिका प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न*
बिलासपुर/नरियरा– कनौजे रजक समाज द्वारा नरियरा में स्व. मिथिलेश निर्मलकर स्मृति बालिका प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संत गाडगे एवं स्व. मिथिलेश निर्मलकर के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह में कक्षा 10वीं और 12वीं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण मेधावी छात्राओं को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय अध्यक्ष लक्ष्मीकांत निरंजक ने कहा कि बेटियों को शिक्षा के समान अवसर देना समाज की जिम्मेदारी है। विशिष्ट अतिथि संभागीय महासचिव शाखाराम निर्मलकर ने कहा कि दिवंगत की स्मृतियों को जीवित रखते हुए समाज हित में कार्य करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। पूर्व महासचिव गंगेयलाल निर्मलकर ने बालिका शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया, वहीं एनटीपीसी से सेवानिवृत्त सुशील निर्मलकर ने कहा कि व्यक्तिगत प्रयास से इतना बड़ा आयोजन हो सकता है तो समाज को भी जिला-संभाग स्तर पर ऐसे आयोजन करने चाहिए।
संयोजक बद्री विशाल निर्मलकर ने बताया कि स्व. मिथिलेश निर्मलकर की सप्तम पुण्यतिथि पर यह आयोजन कई वर्षों से किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित करना है।
सम्मान—- प्रथम स्थान प्राप्त छात्राओं को 3100 रु., द्वितीय को 2100 रु., तृतीय को 1100 रु. के साथ प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह, तथा अन्य पात्र छात्राओं को 501 रु. व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर हरिशंकर उजागर, चंद्र कुमार निरंजक, रामेश्वर निर्मलकर, ध्रुव बरेठ, नारद रजक सहित समाज के पदाधिकारी, छात्राएं व परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वल्लभ रजक ने किया व आभार भरत कुमार निर्मलकर ने व्यक्त किया।
