करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

* सरस्वती शिशु मंदिर में आचार्यों का सम्मान गणवेश देने की घोषणा*

कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट

सरस्वती शिशु मंदिर करगी रोड कोटा में शिक्षक दिवस पर आचार्यों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित*

*करगी रोड कोटा।* आज सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करगी रोड कोटा में शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर समिति सदस्यों एवं भैया-बहनों के द्वारा आचार्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के संरक्षक सदस्य  वेंकट लाल अग्रवाल  ने अपने उद्बोधन में आचार्यों को विद्यालय की नींव बताते हुए उनके कर्तव्य बोध के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि एक आचार्य ही राष्ट्र निर्माता होता है।

वहीं विद्यालय के व्यवस्थापक  रामसजीवन गुप्ता  ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी आचार्यों/दीदियों को उपहार स्वरूप विद्यालय गणवेश प्रदान करने की घोषणा की, जिसका सभी आचार्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

विद्यालय के प्राचार्य  राकेश पाण्डेय  ने इस सम्मान के अवसर पर सभी आचार्यों को आत्मचिंतन करने तथा प्रयासपूर्वक विद्यार्थियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कक्षा द्वादश के भैया-बहनों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन आचार्य  राजकुमार साहू  द्वारा व्यक्त किया गया।

विज्ञापन कोटा
Latest
*झीरम घाटी मामले में  सच सामने आना बाकी कांग्रेस* * सरस्वती शिशु मंदिर में आचार्यों का सम्मान गणवेश देने की घोषणा* *सरस्वती शिशु मंदिर में खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन* *कामनार तीरथगढ़ के बीच हादसा 5 किमी तक वाहनों की लगी लंबी कतार* *कोटा डैम के पास टी आई शशिकांत भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान* *श्रीराम के जयकारों से भक्ति में डूबा पूरा शहर शोभायात्रा में शामिल हुए शिवरतन अश्वनी शर्मा* *अमरकंटक में यादव समाज का  जन्माष्टमी पर्व पर उमड़ा  जनसैलाब* *आंगनबाड़ी केंद्र में जन्माष्टमी हर्षोल्लास से मनाई* *कोटा सशस्त्र लूट का खुलासा रीवा से लाई थी पिस्टल ज्वेलर ने खरीदा लूट का सोना* *ड्राई-डे पर 135 लीटर महुआ शराब के साथ 4 महिलाएं गिरफ्तार*