*दतरेंगी में 7 कार्यों की सौगात शिवरतन बोले- अंतिम पंक्ति तक पहुंचेगा लाभ*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी जिला प्रतिनिधि की रिपोर्ट विज्ञापन एवं समाचार के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर-78038 11514
————————————————
• भाजपा का संकल्प – गांव तक विकास
भाटापारा के दतरेंगी को लाखों की सौगात, शिवरतन शर्मा ने किया 7 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
भाटापारा 8 सितंबर– विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत दतरेंगी में मंगलवार को विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा के हाथों संपन्न हुआ। ग्रामवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर शिवरतन शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार का मूल मंत्र है सबका साथ सबका विकास। हमारा संकल्प है भाटापारा के प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुंचे। दतरेंगी का विकास उसी संकल्प का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि समाज के भवन बनने से सामाजिक बंधन मजबूत होंगे। स्कूल में अतिरिक्त कक्ष और बाउंड्रीवाल से बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलेगा। हमारी कोशिश है गांव के बच्चों को शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े। माँ महामाया मंदिर में रंगमंच बनने से सांस्कृतिक कार्यक्रमों को मंच मिलेगा और हमारी परंपरा आगे बढ़ेगी। सीसी रोड से आवागमन सुगम होगा।
इन 7 कार्यों हुआ लोकार्पण-भूमिपूजन

1. साहू समाज सामुदायिक भवन
2. सीएससी (CSC) भवन
3. जायसवाल समाज सामुदायिक भवन
4. माँ महामाया मंदिर परिसर में रंगमंच निर्माण
5. सीसी रोड निर्माण
6. शासकीय हाईस्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण
7. हाईस्कूल परिसर में बाउंड्रीवाल एवं अहाता निर्माण
कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति राजा जायसवाल, पवन वर्मा, प्रदीप अनंत, झाला राम साहू, कमलेश साहू, खुमान वर्मा, प्यारे रजक, ठाकुर राम साहू, बहोरीक यदु, सुरेश वर्मा, प्रमोद निषाद सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।








