उत्तर प्रदेश ग्लोबल न्यूज वेबदिल्ली ग्लोबल न्यूज ब्यूरोप्रयागराज ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*सच लिखने पर मुकदमे  BMF का ऐलान  29 नवंबर को बंद रहेगी कलम लखनऊ में जुटेगा देश भर का पत्रकार*

*प्रयागराज ग्लोबल न्यूज रामआसरे की रिपोर्ट *

*पत्रकारों-सामाजिक कार्यकर्ताओं की दूसरी आजादी के लिए लखनऊ में महापंचायत, 29 नवंबर को भारत बंद का ऐलान*

सच लिखने पर मुकदमे, अब बर्दाश्त नहीं BMF का ऐलान 29 नवंबर को बंद रहेगी कलम, लखनऊ में जुटेगा देश भर का पत्रकार

नई दिल्ली/ लखनऊ भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी ने पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए महा-आंदोलन का शंखनाद किया है। संगठन के संस्थापक एके बिंदुसार ने देशभर के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल मीडिया, यूट्यूब चैनल और न्यूज पोर्टल से जुड़े पत्रकारों से 29 नवंबर 2026 को लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया है।

बिंदुसार ने जारी बयान में कहा कि देश में पत्रकारों का उत्पीड़न चरम पर है। सच लिखने वाले कलमकारों पर झूठे मुकदमे लादे जा रहे हैं, धमकाया जा रहा है और आवाज दबाने का प्रयास हो रहा है। इसी तरह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाले, आरटीआई और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को भी प्रताड़ित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा – हमें एक दिन एकजुट होकर भारत बंद, समाचार प्रकाशन बंद का नारा देते हुए अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करनी होगी, तभी पत्रकारों का उत्पीड़न रुकेगा।

29 नवंबर 2026 को लखनऊ में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अभिव्यक्ति की दूसरी आजादी की प्रथम महाक्रांति के तहत विशाल मीडिया महापंचायत का आयोजन होगा।

बिंदुसार ने आह्वान किया संकल्प लें कि 29 नवंबर को हम हड़ताल करेंगे। उस दिन कोई समाचार प्रकाशित नहीं होगा, कोई चैनल नहीं चलेगा और हम सब लखनऊ की धरती पर एकत्रित होकर देश को बता देंगे कि चौथा स्तंभ अब जाग चुका है।

फाउंडेशन ने दावा किया है कि इस महापंचायत में यूपी सहित सभी राज्यों से हजारों पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे, जो पत्रकार एकता की सबसे बड़ी मिसाल बनेगा।

Latest
*सच लिखने पर मुकदमे  BMF का ऐलान  29 नवंबर को बंद रहेगी कलम लखनऊ में जुटेगा देश भर का पत्र... *नरियरा में मेधावी छात्राओं का सम्मान* *सांसद मंत्री कोटा में सड़क की जंग तेज जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करेगा जनअभियान* *मारवाड़ी युवा मंच की तृतीय प्रान्तीय कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न* *फर्जी डी.एड प्रमाण पत्र से नौकरी सहायक शिक्षक निलंबित* *रोटरी क्लब ने सरस्वती शिशु मंदिर कोटा को निःशुल्क सामग्री भेंट की* *झीरम घाटी मामले में  सच सामने आना बाकी कांग्रेस* * सरस्वती शिशु मंदिर में आचार्यों का सम्मान गणवेश देने की घोषणा* *सरस्वती शिशु मंदिर में खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन* *कामनार तीरथगढ़ के बीच हादसा 5 किमी तक वाहनों की लगी लंबी कतार*