*रोटरी क्लब ने सरस्वती शिशु मंदिर कोटा को निःशुल्क सामग्री भेंट की*

कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट
करगी रोड कोटा। दिनांक 06/09/2026 रविवार* को रोटरी क्लब बिलासपुर मिडटाउन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा सामाजिक सेवा के तहत सरस्वती शिशु मंदिर करगी रोड कोटा में विद्यालय के लिए आवश्यक सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराई गई।
क्लब द्वारा विद्यालय को कलर प्रिंटर, साउंड सिस्टम, छोटे बच्चों के लिए टेबल-चेयर, स्टडी चार्ट और बौद्धिक विकास के लिए कई प्रकार के खिलौने प्रदान किए गए।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. हेमंत चटर्जी, शरद सक्सेना, डॉ. देवेंद्र सिंह, श्री एस. नवीन, विधायक अटल श्रीवास्तव, श्री संदीप पोद्दार, विरेन्द्र सिंह चौहान, कमांडर संदीप, योगेश गुप्ता, डॉ. विपिन वैश्य अंकुर जाजोदिया उपस्थित रहे।
विद्यालय की ओर से प्रबंधन समिति के *
संरक्षक सदस्य वेंकट लाल अग्रवाल, अध्यक्ष अजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ठाकुर, व्यवस्थापक रामसजीवन गुप्ता, प्राचार्य राकेश पाण्डेय एवं समस्त आचार्यगण* उपस्थित रहकर सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।
विद्यालय परिवार की ओर से रोटरी क्लब के सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में भी इसी तरह सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया गया।
