छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं*

*भाटापारा /रायपुर – ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी जिला प्रतिनिधि की रिपोर्ट विज्ञापन एवं समाचार के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर-78038 11514

———————————————–

*केंद्रीय जेल रायपुर*आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं*

केंद्रीय जेल रायपुर में बंदियों ने मिट्टी से तैयार की 500 पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं

प्रतिमाओं में तुलसी एवं विभिन्न पौधों के बीज, विसर्जन के बाद अंकुरित होकर बनेंगे पौधे

भाटापारा 8 सितंबर/रायपुर गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम प्रस्तुत किया है। आगामी गणेशोत्सव के लिए केंद्रीय जेल रायपुर में बंदियों द्वारा प्राकृतिक मिट्टी से लगभग 1 से 2 फीट आकार की 500पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं तैयार की गई हैं। इन प्रतिमाओं की खासियत यह है कि इनके निर्माण में प्राकृतिक मिट्टी एवं रंगों का उपयोग किया गया है तथा प्रतिमाओं में तुलसी सहित विभिन्न पौधों के बीज भी डाले गए हैं गणेशोत्सव के पश्चात इन प्रतिमाओं का विसर्जन किए जाने पर इनमें मौजूद बीज अंकुरित होकर पौधों का रूप लेंगे। इस प्रकार ये प्रतिमाएं धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और हरित संदेश को भी जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेंगी बंदियों की रचनात्मकता को मिला सकारात्मक दिशा केंद्रीय जेल रायपुर में बंदियों द्वारा विभिन्न कौशल विकास एवं उत्पादन गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में लगभग 10 बंदियों ने अत्यंत लगन, मेहनत और रचनात्मकता के साथ भगवान गणेश की इन आकर्षक प्रतिमाओं का निर्माण किया है। यह पहल बंदियों के कौशल विकास, रचनात्मक अभिव्यक्ति और सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें समाजोपयोगी एवं पर्यावरण हितैषी गतिविधियों से जोड़ने का सार्थक प्रयास है। मिट्टी की प्रतिमाओं में बीजों का समावेश इस कार्य को और विशेष बनाता है आस्था और प्रकृति संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं जेल अधीक्षक रायपुर योगेश सिंह क्षत्री ने कहा कि केंद्रीय जेल रायपुर द्वारा बंदियों के पुनर्वास एवं आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर विभिन्न कौशल विकास एवं उत्पादन गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में बंदियों द्वारा तैयार की गई ये बीजयुक्त पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं इस संदेश को साकार करती हैं कि आस्था और प्रकृति संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों से बंदियों को अपनी प्रतिभा और कौशल को सकारात्मक दिशा में उपयोग करने का अवसर मिलता है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी ऐसे प्रयास महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं

Latest
*पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं* *ब्रह्माकुमारीज की शिक्षक दिवस पर परिचर्चा आज शाम 4 बजे* *दतरेंगी में 7 कार्यों की सौगात शिवरतन बोले- अंतिम पंक्ति तक पहुंचेगा लाभ* *सच लिखने पर मुकदमे  BMF का ऐलान  29 नवंबर को बंद रहेगी कलम लखनऊ में जुटेगा देश भर का पत्र... *नरियरा में मेधावी छात्राओं का सम्मान* *सांसद मंत्री कोटा में सड़क की जंग तेज जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करेगा जनअभियान* *मारवाड़ी युवा मंच की तृतीय प्रान्तीय कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न* *फर्जी डी.एड प्रमाण पत्र से नौकरी सहायक शिक्षक निलंबित* *रोटरी क्लब ने सरस्वती शिशु मंदिर कोटा को निःशुल्क सामग्री भेंट की* *झीरम घाटी मामले में  सच सामने आना बाकी कांग्रेस*