खोंगसराखोंगसरा आमागोहन ग्लोबल न्यूजगौरेला पेंड्रा मरवाहीछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*सांसद मंत्री कोटा में सड़क की जंग तेज जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करेगा जनअभियान*

खोंगसरा ग्लोबल न्यूज प्रदीप शर्मा की रिपोर्ट

जोबाटोला-खोंगसरा-कोंचरा-बेलगहना-दारसागर मार्ग को राष्ट्रीय मार्ग का दर्जा देने की मांग तेज*

सड़क की मांग पर जन-अभियान शुरू सोशल मीडिया से संसद तक उठेगी आवाज*

बेलगहना/कोटा कोटा विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों को लेकर अब जन-आक्रोश जन-अभियान में बदल गया है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कुमार शर्मा ने जोबाटोला (GPM) से खोंगसरा, कोंचरा, बेलगहना होते हुए दारसागर तक मार्ग के चौड़ीकरण और उसे राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा दिलाने के लिए जनप्रतिनिधियों से जवाब मांगो अभियान शुरू किया है।

प्रदीप शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता का कहना है कि अब सिर्फ राजनीति नहीं काम का हिसाब चाहिए। पिछले दो सालों में क्षेत्र के लिए कौन सी बड़ी योजना आई सड़क के लिए किस जनप्रतिनिधि ने क्या किया, यह जनता जानना चाहती है।

अभियान के तहत प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सड़कों की जमीनी हकीकत दिखाई जाएगी और सभी दलों के जनप्रतिनिधियों से सवाल पूछे जाएंगे।

सांसद और विधायक से सीधा सवाल
शर्मा ने बिलासपुर सांसद एवं केंद्रीय मंत्री तोखन साहू पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले वे बिलासपुर के सांसद हैं, फिर मंत्री। ग्रामीण क्षेत्रों की अनदेखी ठीक नहीं। वहीं कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव की सक्रियता पर भी सवाल उठाया कि क्षेत्र की समस्याओं को सरकार तक मजबूती से नहीं पहुंचाया जा रहा।

लोक निर्माण विभाग और डिप्टी सीएम से भी पूछा गया है कि बिलासपुर जिले के अन्य क्षेत्रों की तुलना में कोटा विधानसभा की सड़कों को प्राथमिकता क्यों नहीं मिल रही।

यह मार्ग छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। स्थानीय लोगों ने CM हेल्पलाइन में शिकायत कर हल्लाबोल शुरू कर दिया है।

अभियान का नारा – अब केवल आश्वासन नहीं, सड़क चाहिए, विकास चाहिए और काम का हिसाब चाहिए।

Latest
*सांसद मंत्री कोटा में सड़क की जंग तेज जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करेगा जनअभियान* *मारवाड़ी युवा मंच की तृतीय प्रान्तीय कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न* *फर्जी डी.एड प्रमाण पत्र से नौकरी सहायक शिक्षक निलंबित* *रोटरी क्लब ने सरस्वती शिशु मंदिर कोटा को निःशुल्क सामग्री भेंट की* *झीरम घाटी मामले में  सच सामने आना बाकी कांग्रेस* * सरस्वती शिशु मंदिर में आचार्यों का सम्मान गणवेश देने की घोषणा* *सरस्वती शिशु मंदिर में खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन* *कामनार तीरथगढ़ के बीच हादसा 5 किमी तक वाहनों की लगी लंबी कतार* *कोटा डैम के पास टी आई शशिकांत भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान* *श्रीराम के जयकारों से भक्ति में डूबा पूरा शहर शोभायात्रा में शामिल हुए शिवरतन अश्वनी शर्मा*