Global news live
पंखाजूर

*वन विभाग के टीम ने सागौन के तस्कर को वाहन सहित धर दबोचा–*



बिपल्ब कुण्डू–की रिपोर्ट —

पखांजुर//ग्लोबल न्यूज़//

वन विभाग को मिली बड़ी सफलता, सैगौन के चिरौन के साथ पिकप वाहन सहित पकड़ाया युवक..
आरोपी सुमित राय निवासी पखांजूर क्षेत्र के पीवी 79 का बताया जा रहा है पीवी 116 में पकड़ाया वाहन..
कांकेर जिले के पखांजुर में 19 तारीख रात 2 बजकर 30 मिनट पर संगम परतापुर सड़क पिव्ही नंबर 116 में सागौन चिरान से भरा पिकअप वाहन को पकड़ा है, वन विभाग द्वारा जारी किया गया प्रेस नोट के अनुसार पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 19 बीक्यू 5683 में 26 नग सागौन चिरान लगभग 1.245 घन मीटर बेसकीमती इमारती लाद कर वाहन मालिक सुमित राय निवासी पिव्ही नंबर 79 द्वारा परिवहन किया जा रहा था कि कापसी वन परिक्षेत्र के पखांजुर अमला के द्वारा पकड़ा गया है. वही वन विभाग कापसी द्वारा 20 तारीख को कार्यवाही करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार लगातर पखांजुर क्षेत्र में सागौन चिरानो को पखांजुर के फर्नीचरों में खपाया जा रहा है, इतनी मोटी मोटी सागौन चिरान कोई आम लोगों के द्वारा खरीदा नहीं जाता हैं क्योंकि आम लोगों के पास इतनी मोटी चिरान को बीच से चिरान करने का कोई साधन नहीं होता हैं, फर्नीचरों में मोटी चिरान को पतला करने के लिए 8 इंच तक कटर का व्यवस्था उपलब्ध हैं, जितने भी अवैध सागौन परिवहन करते वाहनो को पकड़ा गया है वाहन मालिकों पर ही कार्यवाही किया गया है मगर चिरान लेने वालों की कोई जांच में नाम उजागर नहीं हो पाया है।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*