
*केरोसिन डालकर सुसाइड की धमकी*

*बिपल्ब कुण्डू–की रिपोर्ट*
//कांकेर ग्लोबल न्यूज़//
पखांजुर//
सीएम भूपेश बघेल ने कांकेर में हलबा समजा को सामाजिक भवन देने की घोषणा पिछले साल की थी. जिसके निर्माण को लेकर अब हल्बा समाज और भूमि मालिक आमने- सामने हैं. कांकेर के भण्डारीपारा इमलीपारा में हल्बा समाज को भूमि का आबंटन की गई थी. जहां निर्माण का काम शुरु किया जाना था. लेकिन इस जमीन पर पहले से ही कुछ लोगों का कब्जा है।जमीन से कब्जा हटाने के दौरान हंगामा हलबा समाज के लिए आबंटित जमीन पर कुछ लोग वर्षों से खेती किसानी का कर रहे हैं. जब प्रशासनिक अमले ने भूमि पर काबिज लोगों को हटाना चाहा तो महिलाओं ने खुद पर केरोसिन डालकर आत्महत्या की धमकी दी. जिसके बाद पुलिस महिलाओं को पकड़कर थाने ले आई. वहीं अब हलबा समाज ने भवन निर्माण के दौरान सुरक्षा मांगी है.
जिस जगह हलबा समाज वाले भवन बना रहे हैं. उस जगह हम लोग वर्षों से खेती कर रहे हैं. हम लोगों को जमीन से हटाया जा रहा है, मर जाएंगे हम लोग लेकिन जमीन नहीं देंगे, सरकार को मेरी भी बात सुननी पड़ेगी. इस तरह किसी गरीब का जमीन लेकर भवन बनाया जा रहा है।

