करगी रोड कोटाग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*स्वच्छता अभियान जल चौपाल एवं जन जागरूकता*


*करगीरोड (कोटा) ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट*

सेवा संकल्प अभियान अरपा भैंसाझार बैराज में जल संरक्षण व जनभागीदारी हेतु जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

*जल चौपाल, स्वच्छता अभियान और पानी की शुद्धता जांच डेमो के जरिए ग्रामीणों को किया गया जागरूक*

‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जल संरक्षण में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को अरपा भैंसाझार बैराज प्रांगण एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक जिला स्तरीय जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) एवं पंचायत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र कुमार बंजारे जल संसाधन मंडल बिलासपुर के मुख्य आतिथ्य तथा कार्यपालन अभियंता भानु साहू की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन इंजीनियर मनीष राठौर एवं आर. पी. साहू के नेतृत्व में हुआ।

स्वच्छता अभियान जल चौपाल एवं जन जागरूकता
अभियान के तहत बैराज परिसर के आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। इस दौरान आयोजित ‘जल चौपाल’ में ग्रामीणों से सीधा संवाद कर वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण और प्राकृतिक जल स्रोतों के संवर्धन पर विस्तार से चर्चा की गई।

जागरूकता सत्र के दौरान इंजीनियर मनीष राठौर ने अपनी स्वरचित प्रेरणादायी कविता का पाठ किया, वहीं सत्यम पोर्ते ने उद्बोधन देकर ग्रामीणों को जल की महत्ता समझाई।

*PHE विभाग द्वारा जल शुद्धता जांच का लाइव डेमो*
कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रामीणों को हैंडपंप व नल-जल योजनाओं के समुचित संचालन, संधारण एवं जल अर्पण की तकनीकी जानकारी दी गई। साथ ही फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से पीने के पानी की गुणवत्ता व शुद्धता जांचने का व्यावहारिक प्रदर्शन (डेमो) कर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपयोग हेतु प्रेरित किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।

*जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही भारी मौजूदगी*
इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों में भैंसाझार सरपंच चंद्रपाल उइके, जोगीपुर सरपंच कमल, सहित तीनों विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। उपस्थित सभी लोगों ने जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने और जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Latest