*बेकिंग न्यूज बरसते पानी में पहुंची वेटनरी वैन 1062 गौ माता की सेवा कर लौटी टीम*

बेलगहना/कुरदर ग्लोबल न्यूज ब्यूरो की रिपोर्ट
ग्राम पंचायत कुरदर में बीमार गौवंश के इलाज के लिए वेटनरी वैन 1062 को बुक किया गया था। भाजपा कार्यकर्ता राकेश पांडे ने बताया कि शुरुआत में मैडम ने कहा कि कुरदर का रोड खराब है, मिट्टी गिरी है और आज पानी गिर रहा है, इसलिए नहीं आ पाएंगे।
पांडे जी ने बताया कि उन्होंने कहा पूरा रोड शानदार है, आप किस सन् में गए थे? इस बातचीत को उन्होंने टेप कर अधिकारियों के ग्रुप में वायरल कर दिया।
वायरल होने के बाद विभाग हरकत में आया और बरसते पानी में ही बेलगहना पशु चिकित्सक टीम और वेटनरी वैन 1062 की टीम कुरदर पहुंची और गौ माता की सेवा की।
राकेश पांडे ने कहा आज ग्राम पंचायत कुरदर में मेरे प्रयास से वेटनरी टीम ने बरसते पानी में सेवा की। मैं पूरे पशु चिकित्सक टीम परिवार का हृदय से आभार प्रकट करता हूं, उनकी सेवाओं को नमन करता हूं।

राकेश पांडे के प्रयास से बेलगहना पशु चिकित्सक टीम ने बरसते पानी में गौ माता का इलाज किया। रोड खराब और बारिश का बहाना बना रही टीम, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई।