ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*भाटापारा में ₹1.99 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*भाटापारा – 24 सितंबर  ग्लोबल न्यूज*

व्यापार को विस्तार, वार्डों को सुविधा— भाटापारा में विकास का नया अध्याय

सुभाष बाजार कॉम्प्लेक्स से मजबूत होगी व्यापारिक अधोसंरचना, साईं कॉलोनी में सुधरेगी जल निकासी

शहर के विकास को नई दिशा देते हुए शंकर वार्ड में ₹199.10 लाख (1.99 करोड़) की लागत से बनने वाले सुभाष बाजार कॉम्प्लेक्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड की साईं कॉलोनी में नाली निर्माण का भूमिपूजन किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा और नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा मौजूद रहे।

शिवरतन शर्मा ने कहा सुभाष बाजार कॉम्प्लेक्स से व्यापारियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और वार्डों में नाली-सड़क जैसे कार्य सीधे आम लोगों से जुड़े हैं। विकास का यह क्रम जारी रहेगा।

अश्वनी शर्मा ने कहा हर वार्ड की जरूरत के अनुसार विकास हमारी प्राथमिकता है। हमारा लक्ष्य स्वच्छ, सुव्यवस्थित और विकसित भाटापारा है।

भूमिपूजन में राकेश तिवारी, दिलीप छाबड़िया, मनीष मिश्रा, आशीष जायसवाल, नंदकिशोर अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि और वार्डवासी मौजूद रहे।

Latest