ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*भाटापारा-सिमगा को 65 लाख की सौगात*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*भाटापारा – 23 सितंबर  ग्लोबल न्यूज*
शिवरतन शर्मा की अनुशंसा पर भाटापारा-सिमगा को 65 लाख की सौगात, 10 गांवों में बनेंगे सामुदायिक भवन


विष्णुदेव साय सरकार में भाटापारा-सिमगा विधानसभा को बड़ी सौगात मिली है। भाजपा वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना 2026-27 के तहत 10 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक भवनों को स्वीकृति मिली है। कुल 65 लाख (प्रति भवन 6.50 लाख) की राशि स्वीकृत हुई है।

भाटापारा विकासखंड के 4 गांव  धुर्राबांधा (पाल पारा), खम्हरिया (यादव पारा), राजपुर (महामाया पारा) और खोखली (आदिवासी पारा)।

*सिमगा विकासखंड के 6 गांव * मोटियारीडीह (दुर्गा पारा), पौसरी, खैरघट (शीतला पारा), तरपोंगा (निषाद पारा), डोंगरिया और मनोहरा।

ग्रामीणों ने कहा – विधायक नहीं होने के बावजूद शिवरतन शर्मा हमारी सुनते हैं और काम कराते हैं।

शिवरतन शर्मा ने कहा सामुदायिक भवन ईंट-सीमेंट का ढांचा नहीं, गांव की सामाजिक एकता का केंद्र है। गांव के अंतिम पारा तक विकास पहुंचाना मेरा संकल्प है।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पंचायत मंत्री विजय शर्मा और सांसद बृजमोहन अग्रवाल का आभार व्यक्त किया।

Latest