Global news live
कांकेर

*लड़की के शादी सुधा प्रेमी की हत्या–*

कांकेर के चारामा गांव के लड़की के शादी सुधा प्रेमी की हत्या–



//बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट//

*पखांजुर-ग्लोबल न्यूज़*
कांकेर के चारामा गांव में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक शादीशुदा था और गांव की ही एक लड़की से उसके अवैध संबंध थे। खास बात यह है कि जिस युवक ने हत्या की, उसका दोनों से ही कोई लेना-देना नहीं था। इसके बावजूद बीच चौराहे पर धारदार हथियार से कत्ल कर दिया। हत्या के बाद आरोपी भाग निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला चारामा थाना क्षेत्र का है।
धारदार हथियार से किया हमला
जानकारी के मुताबिक, ग्राम भोथा निवासी ओमेश बघेल शादीशुदा था। इसके बाद भी उसका गांव की ही एक युवती से प्रेम संबंध था। दोनों के इस रिश्ते को देखकर गांव में ही रहने वाले लखेश्वर बघेल को अच्छा नहीं लगता था। ओमेश बुधवार को गांव के नल से पानी भरने के बाद घर लौट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान लखेश्वर बघेल ने गांव के अटल चौक पर धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया।
पुलिस बोली- पुरानी रंजिश में हत्या
एक के बाद एक वार कर आरोपी लखेश्वर वहां से भाग निकला। जबकि ओमेश की मौके पर ही मौत हो गई। बीच चौराहे पर हत्या होते देख ग्रामीण घबरा गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और साइबर सेल की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी रूपेंद्र पटेल ने बताया कि हत्या पुरानी रंजिश में की गई है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। जांच जारी है।

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*