Global news live
तखतपुर

*प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार घर में घुसकर भाभी से किया था मारपीट-*

मैनू राम कोमरा को प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार घर में घुसकर भाभी से किया था मारपीट-

*बिप्लब कुण्डू-की-रिपोर्ट*


पखांजुर//ग्लोबल न्यूज़//
मामला प्रतापपुर थाना अंतर्गत पंडरीपानी के रामबत्ती कोमरा पति सैजू राम कोमरा, ग्राम पंडरीपानी परतापुर ने दिनांक 29/06/2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया की 26 जून को रात में खाना खाकर घर में परिवार बच्चों के साथ सो रहे थे कि रात करीब 08.00 बजे उसका देवर मैनू राम कोमरा घर आया और मेरे घर के दरवाजा को बाहर से पीट-पीटकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर तुम मेरा जमीन हो रखे हो यहां से भाग जाओ कह कर जान से मार कर मारने की धमकी देकर दरवाजा को तोड़फोड़ कर, घर अंदर घुसकर लोहे की पाइप से आवेदिका रामबती के सिर, कमर हाथ को मारकर चोट पहुंचाया, रामबती के सिर में चोट लगने से वहीं बेहोश होकर गिर गई, तो मैनू राम कोमरा वहां से भाग गया, उसके बाद आसपास के लोगों को खबर करके रामबती को सिविल चिकित्सालय पखांजूर में भर्ती कराया गया,जहां उपचारत है। प्रथिर्य के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 05/2023 धारा 294,323,506,452 IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया था जिसको देखते हुए एसपी कांकेर के दिशा निर्देश पर आज दिनांक आज दिनांक 30/06/ 2023 को आरोपी मैनू राम कोमरा के घर ग्राम परतापुर पंडरीपानी पहुंचकर पतासाजी किया जो सकुनत नहीं मिलने पर मुखबिर की सूचना पर ग्राम मुसरघाट में आरोपी के जीजा जी के घर घेराबंदी कर आरोपी मैनू राम मिलने पर उससे पूछताछ के लिए थाना लेकर आए। आरोपी मैनूराम से पूछताछ करने पर दिनांक 26/06/2023 को रात करीब 8:00 बजे अपने बड़े भाई सेजू खेत जमीन का बटवारा नहीं देते हो कह कर गाली गुप्तार लोहे के पाईप से रामबती के सिर में मरना स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट पखांजूर के समक्ष रिमांड हेतु पेश किया गया।

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*