*ब्रेकिंग न्यूज़ रतनपुर गीता प्रेस स्टॉल का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया*


*रतनपुर | धार्मिक समाचार |ग्लोबल न्यूज रतनपुर/ बिलासपुर नीरज जायसवाल जिला प्रतिनिधि*
रतनपुर महामाया मंदिर परिसर में गीता प्रेस गोरखपुर के स्टॉल का भव्य उद्घाटन, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया शुभारंभ
धर्म नगरी रतनपुर के प्रसिद्ध माँ महामाया मंदिर परिसर में सनातन साहित्य की ऐतिहासिक पहल हुई है। *गीता प्रेस ग्रंथ सेवा केंद्र गोरखपुर* के नए केंद्र का उद्घाटन केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री *तोखन साहू* ने किया।
मंत्री तोखन साहू ने कहा – गीता प्रेस ने 100 वर्षों से सनातन धर्म और संस्कृति को घर-घर पहुँचाया है। महामाया धाम जैसे शक्तिपीठ में इसकी उपलब्धता से हजारों श्रद्धालुओं को गीता, रामचरितमानस, भागवत पुराण, हनुमान चालीसा और ‘कल्याण’ पत्रिका किफायती दामों पर मिलेगी।
इससे रतनपुर ही नहीं पूरे बिलासपुर संभाग के श्रद्धालुओं में हर्ष है। समारोह में मंदिर ट्रस्ट, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंत्री जी ने माता के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
