अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया क्षमावाणी महोत्सव*


अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट
अमरकंटक में श्रद्धा, मैत्री और क्षमाभाव का संगम, धूमधाम से मनाया गया क्षमावाणी महोत्सव
माँ नर्मदा उद्गम स्थली अमरकंटक में रविवार को दिगंबर जैन समाज द्वारा *क्षमावाणी महोत्सव* श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। दशलक्षण महापर्व के समापन पर सर्वोदय तीर्थ क्षेत्र समिति एवं सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में आयोजन हुआ।

सुबह भगवान आदिनाथ के अभिषेक, पूजन, शांतिधारा व विधान के बाद वात्सल्य भोज हुआ। दोपहर बाद भगवान आदिनाथ की प्रतिमा को सुसज्जित रथ में विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। महिलाओं-पुरुषों ने पारंपरिक वेशभूषा में भजन-कीर्तन किया, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

शोभायात्रा में विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, नायब तहसीलदार विनोद सिंह परिहार, पटवारी अश्वनी तिवारी, नप अध्यक्ष पार्वती सिंह उईके, मंडल अध्यक्ष रोशन पनारिया सहित जैन समाज के प्रमोद, संदीप, देवेंद्र जैन व बड़ी संख्या में नागरिक शामिल रहे। शाम को संगीतमय महाआरती हुई।

जैन समाज ने मिच्छामि दुक्कड़म् कहकर एक-दूसरे से क्षमा याचना कर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।

Latest
*अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया क्षमावाणी महोत्सव* *नागरिकों ने सेवा सेतु अभियान में बढ़-चढ़कर दिखाई सहभागिता* * सेवा सेतु शिविर  में बृजमोहन  और शिवरतन  ने बांटे प्रमाण पत्र* *ब्रेकिंग न्यूज़ कोटा वन माफिया पर शिकंजा डीएफओ नीरज यादव की टीम ने 1.024 घनमीटर सागौन जप्त किया* *ब्रेकिंग न्यूज़ अग्रवाल समाज का पुनीत कार्य36 युवाओं के रक्तदान से गर्वित हुआ कोटा*

*ब्रेकिंग न्यूज़ रेत पर फैसला कोर्ट ने कहा नदी के स्वरूप पर्यावरण पर असर* *गांधी जयंती पर विद्यालय द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित* *जगद्गुरु शंकराचार्य  के प्रथम अमरकंटक आगमन पर भव्य स्वागत* *गुरुजी इंस्टीट्यूट में मनाई गई गाँधी और शास्त्री जी की जयंती* *सी,एम की घोषणा के 3 माह बाद भी NHM कर्मियों का वेतन का आदेश लंबित*