कोंडागांवछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव*
*17 व 19 दिसंबर को जिला, जनपद और ग्राम पंचायतों का आरक्षण*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*

*त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव*
*17 व 19 दिसंबर को जिला, जनपद और ग्राम पंचायतों का आरक्षण*

*कोण्डागांव, 13 दिसम्बर 2024/* छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 के प्रावधान एवं विभागीय अनुदेश एवं निर्देशों के परिपालन में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के परिसीमन की कार्यवाही पूर्ण करा ली गई है। जिले के ग्राम पंचायत के वार्ड, सरपंच, जनपद पंचायत के सदस्यों, जनपद पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत के सदस्यों का आरक्षण किया जाना है। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव के लिए वार्ड और पदों का आरक्षण की कार्यवाही 17 से 19 दिसंबर के बीच किया जाएगा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत द्वारा इसके लिए अधिकारियों की नियुक्ति कर अधिसूचना जारी कर दी गयी है।
17 दिसंबर को सरपंच, वार्ड पंचों का आरक्षण किया जाएगा, जबकि 19 दिसंबर को जनपद पंचायत अध्यक्ष, सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पदों का आरक्षण होगा। जिले के जनपद पंचायत कोण्डागांव, माकड़ी, फरसगांव, केशकाल, बड़ेराजपुर के सभा कक्ष में 17 दिसम्बर 2024 दिन मंगलवार को सुबह 11 बजे से आरक्षण प्रक्रिया शुरू होगी। जबकि जिला पंचायत सदस्य और जनपद पंचायत अध्यक्ष व सदस्य पदों के आरक्षण के लिए नियमानुसार कार्यवाही कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में 19 दिसंबर 2024 को सुबह 11 बजे से होगी।

Latest
*अमरकंटक रेल कॉरिडोर को मिलेगी नई गति* *अमरकंटक नर्मदा तट पर पितृपक्ष में उमड़ती है श्रद्धा* *प्रयागराज शिव मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार* *कोटा पुलिस का डबल एक्शन  एक तरफ झपटमार गिरफ्तार, दूसरी तरफ बिना हेलमेट वालों की शामत* *नर्मदा तट से 300 मीटर तक निर्माण पर प्रतिबंध* *1 वर्ष बीतने के बाद भी सड़क अधूरी जिम्मेदार अधिकारी नेता मौन* *अमरकंटक के गणेश पंडालों में  गूंज रहा भजन कीर्तन * *सदर के राजा के पंडाल में उमड़ा जनसैलाब* *रतनपुर में 238 छात्राओं को  साइकिलों की सौगात  मेधावी छात्राएं हुईं सम्मानित* *कोटा के पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल महा आरती एवं भंडारे में शामिल हुए*