*रतनपुर पुलिस का एक्शन अशांति फैलाने वालों को गिरफ्तार किया गया*

*रतनपुर ग्लोबल न्यूज नीरज जायसवाल की रिपोर्ट जिला प्रतिनिधि*
*रतनपुर में अशांति फैलाने वालों पर पुलिस का प्रहार, चाकू लहराने वाला 1 आरोपी गिरफ्तार, 07 बदमाशों पर 170 BNSS के तहत कार्रवाई*
15.09.2026 को थाना रतनपुर को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ओछिनापारा रतनपुर में धारदार चाकू दिखाकर राह चलने वालों को डरा-धमका रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडेय ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर पुलिस टीम को रवाना किया।
टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी सूरज मांडवा पिता दुर्गा प्रसाद मांडवा निवासी ओछिनापारा रतनपुर को धारदार चाकू के साथ पकड़ा। आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वहीं अड्डा बाजी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें
1. विवेक सिंह पिता जय सिंह निवासी बारबगौड़ा थाना राजगढ़ जिला मिर्जापुर (उ.प्र.)
2. गिरीश साहू पिता किशोर साहू निवासी कोनी थाना कोनी जिला बिलासपुर
3. सूर्यकांत कोशले पिता रामसनेही कोशले निवासी दर्रीपारा रतनपुर
4. दीपेश कोशले पिता घनश्याम कोशले निवासी दर्रीपारा रतनपुर
5. अरविंद डगर्जी पिता गोपाल डगर्जी निवासी दर्रीपारा रतनपुर
6. शिवम मांडवा पिता रामचरण मांडवा निवासी दर्रीपारा रतनपुर
7. छोटू उर्फ भोलू मांडवा पिता दुर्गाप्रसाद मांडवा उम्र निवासी ओछिनापारा रतनपुर
*कार्यवाही में पुलिस टीम का विशेष योगदान *
थाना प्रभारी निरी. निलेश पांडेय, प्रशिक्षु उपनिरी. अनिल साहू यादव, प्र.आर. कौशल राम खुंटे, आर. कीर्ति पैकरा, आर. राजेन्द्र साहू, आर. प्रमोद केंवट।
