अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज
*हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज
*ग्लोबल न्यूज लाइव वेब प्रतिनिधि श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*
हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, परिवार की सुख-समृद्धि की कामना
मां नर्मदा उद्गम स्थली अमरकंटक में हरतालिका तीज श्रद्धा व पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाई गई। सुहागिन महिलाओं व कुंवारी कन्याओं ने निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव-पार्वती की पूजा की। महिलाओं ने फूलों का फुलेहरा सजाकर मिट्टी से शिव-परिवार की प्रतिमाएं बनाकर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।
