अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*ऋषि पंचमी पर नर्मदा तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*

अमरकंटक धार्मिक समाचार- ऋषि पंचमी पर मां नर्मदा तट पर आस्था का सैलाब उमड़ा। महाराष्ट्र के नागपुर, पुणे, नासिक, अमरावती, भंडारा सहित विभिन्न क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं रामघाट पहुंचीं।

पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने नर्मदा स्नान कर तट की मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग व प्राकृतिक सामग्री से गणेश प्रतिमा बनाकर विधि-विधान से पूजन किया। मंत्रोच्चार और भजनों से पूरा तट भक्तिमय रहा। पिछले कई वर्षों से महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं के आने की यह परंपरा जारी है।

Latest