ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*भाटापारा न.पा. अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की समीक्षा बैठक संपन्न*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

* समीक्षा बैठक विकास में तेजी लाने के निर्देश*
*भाटापारा, 16 सितंबर 2026*

नगर पालिका परिषद भाटापारा कार्यालय में अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में लोक निर्माण (PWD) एवं राजस्व विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

!!अध्यक्ष ने दिए कड़े निर्देश!!

1. लंबित कार्यों पर सख्ती नगर में चल रहे सड़क, नाली, पुलिया के जो कार्य निर्धारित समय पर पूरे नहीं हुए हैं, उनकी अलग सूची बनाकर समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश। अनावश्यक देरी के कारणों की पहचान कर तत्काल समाधान करने को कहा।

2. गुणवत्ता की नियमित निगरानी अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि विकास का उद्देश्य केवल निर्माण पूरा करना नहीं, बल्कि लंबे समय तक टिकाऊ सुविधा देना है। सभी कार्यों में मानकों का पालन और नियमित जांच होगी।

3. जल निकासी को प्राथमिकता जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान कर नाली एवं जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश। मानसून से पहले संवेदनशील स्थानों पर तैयारी रखने को कहा।

4. राजस्व वसूली तेज करने के निर्देश नगर पालिका की आय बढ़ाने और बकाया राजस्व की वसूली के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई तेज करने के निर्देश। नागरिकों के राजस्व प्रकरणों को लंबित न रखने को कहा।

शर्मा ने कहा भाटापारा में विकास कार्य केवल फाइलों में नहीं बल्कि जमीन पर दिखाई देने चाहिए। जनहित के कार्यों में अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें ताकि नगर पालिका के निर्णयों का लाभ समय पर नागरिकों तक पहुंचे।

बैठक में उपाध्यक्ष दिलीप छाबड़िया, सभापति गोविंद पटेल, मानीष मिश्रा, संतीश तलरेजा, देवेंद्र साहू, दशरथ साहू, पार्षद बब्बू मंधान, नंदू वैष्णव, राजेश साहू, एल्डरमैन मधु सोनी, राजा कामनानी, डॉ संतोष वर्मा, CMO शिवकुमार यादव, इंजीनियर विनोद यादव, पूर्णेन्दु त्रिवेदी, देवा बंजारे मौजूद रहे।

Latest