ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*फाइलों में नहीं जमीन पर दिखना चाहिए विकास अश्वनी*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*भाटापारा में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा  फाइलों में नहीं जमीन पर दिखना चाहिए विकास*
*भाटापारा 16 सितंबर* नगर के विकास कार्यों को समयबद्ध गति देने, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा राजस्व व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद भाटापारा कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में लोक निर्माण एवं राजस्व विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अध्यक्ष शर्मा ने विभागवार स्वीकृत, प्रगतिरत, लंबित तथा पूर्ण हो चुके कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों से वास्तविक प्रगति की जानकारी ली।

बैठक के प्रमुख निर्णय

लंबित कार्यों पर सख्ती जो विकास कार्य समयावधि में पूर्ण नहीं हुए हैं, उनकी अलग सूची तैयार कर प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश। विलंब के कारणों की पहचान कर तत्काल निराकरण करने को कहा गया।
गुणवत्ता पर जोर सड़क, नाली एवं अन्य निर्माण कार्यों में निर्धारित मापदंडों का पालन और नियमित गुणवत्ता जांच के निर्देश।
जल निकासी को प्राथमिकता

जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान कर नाली व्यवस्था दुरुस्त करने और आगामी बारिश को देखते हुए तैयारी रखने के निर्देश।
राजस्व वसूली बकाया राजस्व की समीक्षा कर वसूली तेज करने, राजस्व स्रोतों को व्यवस्थित करने और नागरिकों के राजस्व प्रकरणों का समय पर निराकरण करने के निर्देश।

अध्यक्ष का सख्त संदेश

भाटापारा में विकास कार्य केवल फाइलों में नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देने चाहिए। जो कार्य स्वीकृत हो चुके हैं, वे समयसीमा में पूर्ण हों। जनहित के कार्यों में अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। नगर पालिका की आर्थिक क्षमता मजबूत होगी तो नागरिक सुविधाएं और बेहतर होंगी।

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप छाबड़िया, सभापति गोविंद पटेल, मानीष मिश्रा, संतीश तलरेजा, देवेंद्र साहू, दशरथ साहू, पार्षद बब्बू मंधान, नंदू वैष्णव, राजेश साहू, एल्डरमैन मधु सोनी, राजा कामनानी, डॉ संतोष वर्मा, CMO शिवकुमार यादव, इंजीनियर विनोद यादव, पूर्णेन्दु त्रिवेदी, देवा बंजारे मौजूद रहे।

विनीत-भाजपा महिला मोर्चा भाटापारा
Latest