Global news live
पंखाजूर

*रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस को शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया*



*बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट*

*पखांजुर, ग्लोबल न्यूज़*
शिवसेना राष्ट्रीय प्रमुख उद्धव बाला साहब ठाकरे द्वारा पूरे देश भर में शिवसेना कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया की पूरे देश भर में वीरांगना गोंडवाना की रानी, रानी दुर्गावती जी के जनता के बीच महिमा मंडन हेतु, उनके बलिदान दिवस पर उनके द्वारा देश की जनता हेतु किए गए कार्यों को जनता के बीच रखा जाए। उनके बलिदान दिवस पर कार्यक्रम किए जाएं , एवं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया जाए ।रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस को पूरे भारत में शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया इस अवसर पर भानुप्रतापपुर में गोंडवाना की रानी दुर्गावती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा उनके द्वारा देश हेतु किए गए बलिदानों के बारे में चर्चा करते हुए उनके द्वारा दिए गए संदेशों पर अमल करते हुए इस राष्ट्र को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर प्रमुख रूप से शिवसेना नेता चंद्रमौली मिश्रा, धर्मेंद्र यादव ,प्रहलाद कोरेटी, कुमार सिंह मंडावी एवं बहुत से शिवसेना कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रहलाद कोरेटी शिवसेना भानूप्रतापपुर

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*