छत्तीसगढ़पेंड्रा गौरेला मरवाहीसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*गरीबों के मकान तोड़े जाने के विरोध में कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री एवं ओपी चौधरी का पुतला दहन*

जीपीएस ग्लोबल न्यूज ब्यूरो की रिपोर्ट


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। रायपुर के नवा रायपुर क्षेत्र अंतर्गत नकटी गांव में विधायक आवास निर्माण के नाम पर 85 से अधिक गरीब परिवारों के मकान तोड़े जाने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजमती भानू के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पुतला दहन किया।

  इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गजमती भानू ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब विरोधी नीति अपना रही है। जिन परिवारों ने वर्षों से अपना आशियाना बनाया था, उन्हें बिना वैकल्पिक व्यवस्था के बेघर करना अन्यायपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी गरीबों, आदिवासियों और आम जनता के हक की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी।

पूर्व विधायक डॉ. के.के. ध्रुव ने कहा कि सरकार को पहले प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और मुआवजे की व्यवस्था करनी चाहिए थी। गरीबों के घर उजाड़ना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है।

मरवाही छाया विधायक गुलाब राज ने कहा कि कांग्रेस गरीब परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष बेचू राम और जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश बंका ने भी प्रदेश सरकार की कार्यवाही की निंदा करते हुए कहा कि गरीबों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे जिला कोषाध्यक्ष पंकज तिवारी, वरिष्ठ मीडिया प्रवक्ता ओमप्रकाश बंका, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस अध्यक्ष रमेश साहू, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष बेचू राम हिरेस, मुद्रिका सर्राटी, मूलचंद कुसराम, ममता पावले, अरुण जैसवाल, बाला कश्यप, रेखा तिवारी, सुनीता राठौर, बलवीर कश्यप, मनीष दुबे, मंडल अध्यक्ष अमित सोनी, निलेश साहू, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमन शर्मा, शिवांश दुबे, रवि राय, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अनुज ताम्रकार, राजकवल गुप्ता, निलेश गुर्जर, कमलेश राठौर, ईश्वर राठौर, मदन सोनी, डब्लू सोनी, अफसर खान, जमील खान, पार्षद असलम खान, पार्षद विक्रांत रोहिणी, पार्षद आयुष सोनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Latest
*पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं* *ब्रह्माकुमारीज की शिक्षक दिवस पर परिचर्चा आज शाम 4 बजे* *दतरेंगी में 7 कार्यों की सौगात शिवरतन बोले- अंतिम पंक्ति तक पहुंचेगा लाभ* *सच लिखने पर मुकदमे  BMF का ऐलान  29 नवंबर को बंद रहेगी कलम लखनऊ में जुटेगा देश भर का पत्र... *नरियरा में मेधावी छात्राओं का सम्मान* *सांसद मंत्री कोटा में सड़क की जंग तेज जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करेगा जनअभियान* *मारवाड़ी युवा मंच की तृतीय प्रान्तीय कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न* *फर्जी डी.एड प्रमाण पत्र से नौकरी सहायक शिक्षक निलंबित* *रोटरी क्लब ने सरस्वती शिशु मंदिर कोटा को निःशुल्क सामग्री भेंट की* *झीरम घाटी मामले में  सच सामने आना बाकी कांग्रेस*