*कोटा सशस्त्र लूट का खुलासा रीवा से लाई थी पिस्टल ज्वेलर ने खरीदा लूट का सोना*

*बिलासपुर ग्लोबल न्यूज जिला प्रतिनिधि नीरज जायसवाल की रिपोर्ट*
*बुर्का पहनकर घर में घुसे रेलवे कर्मचारी से लूट मास्टरमाइंड समेत 6 दबोचे, पिस्टल और कार जब्त*
• सशस्त्र हथियार लेकर लूट करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, कोटा पुलिस ने किया 100 प्रतिशत माल बरामद
• कोटा, बिलासपुर चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत कोटा पुलिस ने लूट एवं नकबजनी की दो बड़ी वारदातों का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
• पहली घटना 8 जुलाई 2026 को बेलगहना रेलवे स्टेशन के पास हुई, जहां रेलवे कर्मचारी से 7430 रुपये की कलेक्शन राशि लूट ली गई थी। दूसरी घटना 18 जुलाई को हुई, जहां बुर्का पहनकर आरोपियों ने राजकुमारी जायसवाल के घर में घुसकर एयर गन दिखाकर 50 हजार के सोने के जेवरात लूट लिए थे।
• मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने टीम गठित कर कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि घटना का मास्टरमाइंड राकेश जायसवाल है। उसने दिव्यांशु जायसवाल और आदर्श तिवारी के साथ मिलकर प्लान बनाया और सनी सिंह से पिस्टल मंगवाई, जो रीवा से लाई गई थी। लूटे गए सोने को हर्ष नामदेव की मदद से ज्वेलर हर्ष सोनी को बेचा गया था।
*जप्ती* 01 नग पिस्टल, सोने के आभूषण, घटना में प्रयुक्त अर्टिका कार CG 10 BL 1645 प्लेटिना बाइक CG 10 EN 4637 और 06 मोबाइल।
*गिरफ्तार आरोपी * 1. राकेश जायसवाल (35) मंझगांव, 2. दिव्यांशु जायसवाल (24) बिल्लीबंद, 3. आदर्श तिवारी (26) मौहारपारा, 4. हर्ष नामदेव (25) कोटा, 5. हर्ष सोनी (24) फिरंगीपारा, 6. सनी सिंह (35) मस्जिद पारा कोटा।
• कार्रवाई एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश, एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह व एसडीओपी नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज व टीम ने की। एसएसपी ने टीम को नगद इनाम की घोषणा की है।

