छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*श्रीराम के जयकारों से भक्ति में डूबा पूरा शहर शोभायात्रा में शामिल हुए शिवरतन अश्वनी शर्मा*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट *

*भाटापारा में आस्था का महाकुंभ: 88वें  अखंड रामनाम सप्ताह*

*शिवरतन शर्मा अश्वनी शर्मा ने रथ में विराजमान राम  की पूजा अर्चना की*

मांदर-ढोलक, मंजीरा झाँझ पर रामधूनी टोलियो के साथ शिवरतन -अश्वनी ने दी संगत

पूर्व विधायक शिवरतन एवं नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा

भाटापारा 5 सितंबर– धर्म नगरी भाटापारा में रविवार को आस्था, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। 88 वर्षों से अनवरत चली आ रही अखंड रामनाम सप्ताह की परंपरा के समापन अवसर पर निकली भव्य शोभायात्रा में पूरा नगर राममय हो गया। इस ऐतिहासिक शोभायात्रा में वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा शामिल हुए 100 से अधिक मंडलियों ने किया रामधुन से नगर को गुंजायमान दोपहर में अखंड रामनाम मंडप से शुरू हुई यह विशाल शोभायात्रा रामसप्ताह चौक से,सदर बाजार, महासती मार्ग, हटरी बाजार होते हुए नगर के अन्य प्रमुख चौको से होकर देर रात मंडप स्थल पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भाटापारा, सिमगा, बिलाईगढ़, कसडोल सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों एवं रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग सहित अन्य जिलों से आई लगभग75-80 से अधिक भजन मंडलियों ने भाग लिया शिवरतन शर्मा ने की पूजा-अर्चना, मांदर-ढोलक, मंजीरा झाँझ पर दी संगत शोभायात्रा के मंडप पहुंचने पर शिवरतन शर्मा ने रथ में विराजमान प्रभु श्रीराम की पूजा-अर्चना की। इस दौरान भक्ति का ऐसा रंग जमा कि शिवरतन शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा खुद को रोक नहीं पाए। दोनों नेताओं ने हाथ में क्रमशः अलग अगल भजन मंडलियो के साथ मांदर, ढोलक, मंजीरा झाँझ लेकर रामधुन गाई और नृत्य किया शिवरतन शर्मा ने कहा यह आयोजन छत्तीसगढ़ की अनोखी परंपरा है
 इस आयोजन पर शिवरतन शर्मा ने कहा कि

भाटापारा का  अखंड रामनाम सप्ताह पूरे प्रदेश में एक अनोखी और गौरवशाली परंपरा है। उन्होंने कहा कि 88 वर्षों से चल रहे इस आयोजन के लिए कभी कोई औपचारिक समिति नहीं बनती, कोई चंदा इकट्ठा करने नहीं जाता। केवल ‘जय सियाराम’ के एक आह्वान पर पूरा नगर एकजुट हो जाता है। यह हमारी सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता की सबसे बड़ी मिसाल है।अश्वनी शर्मा ने कहा भाटापारा की पहचान है रामनाम सप्ताह

नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा

ने कहा कि श्री अखंड रामनाम सप्ताह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भाटापारा की आत्मा है। उन्होंने कहा,यह हम सबके लिए गौरव की बात है कि 88 वर्षों से हमारे बुजुर्गों ने इस परंपरा को जीवित रखा है, भाटापारा नगर हमेशा से ही भक्ति और सेवा का नगर रहा है और इस परंपरा को आने वाली पीढ़ी तक ले जाना हम सबकी जिम्मेदारी है

इस ऐतिहासिक आयोजन में भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद यादव, राकेश तिवारी, आनंद अग्रवाल, सुनील यदु, आशीष जायसवाल, योगेश अनंत,मोहन बांधे, महाबल बघेल, ओम प्रकाश रात्रे, पवन वर्मा, मथुरा यदु, चंद्रमणि तिवारी, नीरा साहू, सहित समस्त मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, नगर पालिका के सभापति, पार्षदगण, एल्डरमैन, ग्रामीण क्षेत्रों के सरपंच, जनपद सदस्य सहित हजारों की संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे

Latest
*श्रीराम के जयकारों से भक्ति में डूबा पूरा शहर शोभायात्रा में शामिल हुए शिवरतन अश्वनी शर्मा* *अमरकंटक में यादव समाज का  जन्माष्टमी पर्व पर उमड़ा  जनसैलाब* *आंगनबाड़ी केंद्र में जन्माष्टमी हर्षोल्लास से मनाई* *कोटा सशस्त्र लूट का खुलासा रीवा से लाई थी पिस्टल ज्वेलर ने खरीदा लूट का सोना* *ड्राई-डे पर 135 लीटर महुआ शराब के साथ 4 महिलाएं गिरफ्तार* *ज .न .विद्यालय में कक्षा 9. 11वीं में प्रवेश ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ* *छत्तीसगढ़ से सिर्फ 2 पहलवान बेटियां SAI के लिए चयनित दोनों रतनपुर की* *अमरकंटक में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया हरछठ पर्व* *हिर्री पुलिस के द्वारा 5 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई* *राहुल गांधी पर FIR के विरोध में कांग्रेस का विरोध *