करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*15 माह की हनविका ने पहली बार बांधा भाइयों को रक्षा सूत्र कोटा में छाया रक्षाबंधन का उल्लास*

कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट

कोटा नगर में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया*

करगीरोड (कोटा)- भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार कोटा नगर में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

पर्व को लेकर पिछले तीन दिनों से नगर में मेले जैसा माहौल बना रहा। बाजारों में रंग-बिरंगे रेशमी धागों से बनी राखियों की दुकानें सजी रहीं। बहनों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर राखी और मिठाइयों की खरीदारी की। वहीं छोटे बच्चों के लिए बाल गणेशा, छोटा भीम, टैटू वाली आकर्षक राखियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।

इसी क्रम में नगर पालिका वार्ड नं. 9 निवासी 15 माह की नन्ही हनविका (हनी) ने अपने जीवन की पहली रक्षाबंधन पर अपने बड़े भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा, जिसने सबका मन मोह लिया। पूरे नगर में खुशी और अपनापन भरा नजारा देखने को मिला।

Latest
* फ्लाइट लैंडिंग के दौरान लेफ्ट साइड का टायर पंचर* *15 माह की हनविका ने पहली बार बांधा भाइयों को रक्षा सूत्र कोटा में छाया रक्षाबंधन का उल्लास* *श्रावण मास के अखंड रुद्राभिषेक की पूर्णाहुति* *अमरकंटक में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मनाया गया श्रावणी पर्व* *पैगंबरे इस्लाम के जन्मदिवस पर कोटा में खुशनुमा माहौल, बाइक रैली और जुलूस * *एक माह तक शिवमय बनी रही पवित्र नगरी* *बिलासपुर से छुटने वाली ट्रेनों का भाटापारा स्टॉपेज दिया जाएराजेश शर्मा* *अमरकंटक के जर्जर हुडको आवासों में मंडरा रहा खतरा* *रक्षाबंधन से पूर्व एकल अभियान  कार्यकर्ताओं ने पुलिस जवानों को बांधा रक्षा सूत्र* *NEET, MBBS में चयनित योगेंद्र कुमार शाह ने बढ़ाया गाँव व विद्यालय का गौरव*