*ड्राई-डे पर 135 लीटर महुआ शराब के साथ 4 महिलाएं गिरफ्तार*

चकरभाटा/बिल्हा *ग्लोबल न्यूज रामबिलास शर्मा की रिपोर्ट
चकरभाठा पुलिस
वार्ड-9 में पुलिस की रेड, 85 डिब्बा महुआ लाहन नष्ट, 4 पर आबकारी एक्ट में केस*
*चकरभाठा पुलिस का अवैध शराब बिक्रीकर्ताओं पर प्रहार, 135 लीटर महुआ शराब के साथ 4 महिलाएं गिरफ्तार*
चकरभाठा –बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर चकरभाठा पुलिस ने अवैध शराब बिक्रीकर्ताओं के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई की है।
दिनांक 04.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर वार्ड क्रमांक 9 चकरभाठा में पुलिस टीम ने रेड की। ड्राई-डे के दौरान शराब भट्ठी बंद होने का फायदा उठाकर अवैध रूप से महुआ शराब का भंडारण कर बिक्री की जा रही थी।
पुलिस ने मौके से 4 महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9 नग प्लास्टिक डिब्बों में भरी कुल 135 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। साथ ही 85 नग महुआ लाहन भरे डिब्बों को नष्ट किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. संगीता वर्मा पति संत वर्मा, उम्र 32 वर्ष
2. दीपा वर्मा पति अनिल वर्मा, उम्र 22 वर्ष
3. तीतरी वर्मा पति मेवा लाल वर्मा, उम्र 40 वर्ष
4. मंदाकिनी वर्मा पति अशोक वर्मा, उम्र 45 वर्ष – सभी निवासी वार्ड 9 चकरभाठा।
सभी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत 4 अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह, सीएसपी चकरभाठा राजेश जोशी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी भावेश शेंडे के नेतृत्व में की गई।
