अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*ज .न .विद्यालय में कक्षा 9. 11वीं में प्रवेश ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज / श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

अमरकंटक के जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ

चयन प्रवेश परीक्षा-2027 के लिए 30 सितंबर तक किए जा सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

अमरकंटक / जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक जिला अनूपपुर में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं एवं कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली चयन प्रवेश परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है । विद्यालय में प्रवेश पाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर है । ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है ।

जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक ग्रामीण एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन , संस्कार , सहशैक्षणिक गतिविधियों और सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास का अवसर प्रदान करने वाली प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था है । ऐसे में विद्यालय की कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश के लिए आयोजित चयन परीक्षा विद्यार्थियों के लिए अपने शैक्षणिक भविष्य को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण माध्यम है ।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए तथा कक्षा 10वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए चयन प्रवेश परीक्षा-2027 हेतु आवेदन करने के पात्र हैं । पात्र विद्यार्थी निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं ।

विद्यालय प्रशासन ने क्षेत्र के सभी पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे इस अवसर को गंभीरता से लेते हुए समय रहते ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण करें । अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय आवश्यक दस्तावेज एवं जानकारी तैयार रखकर निर्धारित अवधि में आवेदन करना विद्यार्थियों के हित में रहेगा ।

प्रवेश परीक्षा से संबंधित पात्रता , आवश्यक दिशा-निर्देश , आवेदन प्रक्रिया , परीक्षा संबंधी जानकारी एवं अन्य विस्तृत विवरण के लिए अभ्यर्थी जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।

विद्यालय प्राचार्य ने क्षेत्र के पात्र विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन आवेदन करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रतिभावान विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय में अध्ययन के इस अवसर का समुचित लाभ उठाना चाहिए ।

Latest
*ज .न .विद्यालय में कक्षा 9. 11वीं में प्रवेश ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ* *छत्तीसगढ़ से सिर्फ 2 पहलवान बेटियां SAI के लिए चयनित दोनों रतनपुर की* *अमरकंटक में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया हरछठ पर्व* *हिर्री पुलिस के द्वारा 5 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई* *राहुल गांधी पर FIR के विरोध में कांग्रेस का विरोध * *अमरकंटक में 3 से 9 सितंबर तक बहेगी श्रीमद्भागवत कथा की भक्तिमयी रसधारा* *भाटापारा स्टेशन की समस्याओं के निदान हेतु डीआरएम से चर्चा की * *कोटा में प्रजापति कुम्हार समाज की बैठक उत्तम प्रजापति अध्यक्ष चुने गए* *चाकू लहराकर डराने वाला आरोपी गिरफ्तार*
*कराटे प्रतियोगिता का  जिला स्तरीय खेलने के लिए 44 बच्चों का हुआ चयन*