करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कोटा में प्रजापति कुम्हार समाज की बैठक उत्तम प्रजापति अध्यक्ष चुने गए*

*कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट*

प्रजापति समाज ने सर्वसम्मति से किया पदाधिकारियों का चुनाव, समाज के विकास पर हुई चर्चा हुई

करगी रोड कोटा में प्रजापति कुम्हार समाज की बैठक में पदाधिकारियों का चुनाव

कोटा प्रजापति कुम्हार समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक रामलाल कोटा निवासी के घर पर आयोजित की गई। बैठक में समाज के उत्थान और संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से समाज के नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर उत्तम प्रजापति उपाध्यक्ष पद पर कुंज राम सचिव पद पर गणेश और कोषाध्यक्ष पद पर इतवारी को चुना गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष उत्तम प्रजापति

ने कहा कि समाज को एकजुट कर शिक्षा, रोजगार और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए मिलकर कार्य किया जाएगा। बैठक में समाज को आगे बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी समीक्षा की गई।इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

Latest