अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*आंगनबाड़ी केंद्र में जन्माष्टमी हर्षोल्लास से मनाई*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज / श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

अमरकंटक के आंगनवाड़ी केंद्रों में नन्हे बच्चों ने धारण किया राधा-कृष्ण स्वरूप, हर्षोल्लास से मनाई जन्माष्टमी

अमरकंटक / मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व श्रद्धा , भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया । इस अवसर पर नगर के आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विभिन्न विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए , जहां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण का मनमोहक स्वरूप धारण कर सभी का मन मोह लिया ।

आज श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर वार्ड क्रमांक 10 एवं 11 की आंगनवाड़ी और अनेक  कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में बच्चों को आकर्षक वेशभूषा में सजाकर आंगनवाड़ी केंद्र 11 बैंक टोला में एकत्रित किया गया ।

रंग-बिरंगे परिधानों और पारंपरिक आभूषणों से सजे बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधारानी की सुंदर झांकियां प्रस्तुत कीं । बाल गोपाल के रूप में सजे बच्चों की मनोहारी छवि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही ।
वार्ड क्रमांक 11 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित विशेष कार्यक्रम में विभिन्न केंद्रों के बच्चों ने सहभागिता की । इस दौरान बच्चों ने भजन , गीत , नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का जीवंत मंचन किया । उपस्थित अभिभावक एवं स्थानीयजन बच्चों की प्रतिभा और उत्साह को देखकर भावविभोर हो उठे ।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों का स्वागत एवं सम्मान करते हुए उन्हें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के धार्मिक , सांस्कृतिक एवं नैतिक महत्व की जानकारी दी गई । कार्यक्रम के दौरान बच्चों को मिठाइयां खिलाई गईं तथा उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया । अभिभावकों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए इस सराहनीय प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की ।
पूरे आयोजन के दौरान भक्ति , आनंद और उत्सव का वातावरण बना रहा । राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों की मासूम मुस्कान और उत्साह ने आयोजन में चार चांद लगा दिए । जन्माष्टमी का यह आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कृति , धार्मिक परंपराओं एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रेरणादायी माध्यम बना ।
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा मरावी , विभूति पांडेय , मीना सोनवानी , सरस्वती , प्रेमवती , नंदा तिवारी , चंद्रकला , अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही , जिनके सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।

Latest
*अमरकंटक में यादव समाज का  जन्माष्टमी पर्व पर उमड़ा  जनसैलाब* *आंगनबाड़ी केंद्र में जन्माष्टमी हर्षोल्लास से मनाई* *कोटा सशस्त्र लूट का खुलासा रीवा से लाई थी पिस्टल ज्वेलर ने खरीदा लूट का सोना* *ड्राई-डे पर 135 लीटर महुआ शराब के साथ 4 महिलाएं गिरफ्तार* *ज .न .विद्यालय में कक्षा 9. 11वीं में प्रवेश ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ* *छत्तीसगढ़ से सिर्फ 2 पहलवान बेटियां SAI के लिए चयनित दोनों रतनपुर की* *अमरकंटक में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया हरछठ पर्व* *हिर्री पुलिस के द्वारा 5 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई* *राहुल गांधी पर FIR के विरोध में कांग्रेस का विरोध * *अमरकंटक में 3 से 9 सितंबर तक बहेगी श्रीमद्भागवत कथा की भक्तिमयी रसधारा*