*हिर्री पुलिस के द्वारा 5 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई*

बिल्हा/चकरभाटा ग्लोबल न्यूज रामबिलास शर्मा की रिपोर्ट
*थाना हिर्री*
*अवैध कबाड़ दुकान संचालक सहित अशांति फैलाने वाले 5 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई*
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा एवं थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के दिशा-निर्देशन में हिर्री पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्रवाई करते हुए 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के खजुरी, मोहदा व अन्य स्थानों पर लगातार चेकिंग के दौरान अवैध कबाड़ दुकान के संचालन और अशांति फैलाने की सूचना पर यह कार्रवाई की गई।
*गिरफ्तार आरोपियों के नाम *
1. सरोज कोशले पिता शंकर लाल कोशले, उम्र 26 वर्ष ग्राम खजुरी
2. भगवान सिंह छेदाम पिता झनकु राम छेदाम, उम्र 45 वर्ष, ग्राम खजुरी
3. सुनील घृतलहरे पिता गिरधारी घृतलहरे, उम्र 20 वर्ष, साकिन मोहदा
4. युसूफ खान पिता स्व. इस्सा जमान खान, उम्र 58 वर्ष, साकिन तुलसी नगर, तालापारा, थाना सिविल लाइन
5. दीपक चौहान पिता सुरेंद्र चौहान, उम्र 30 वर्ष, साकिन परसदा, थाना चकरभाठा
सभी आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कानून व्यवस्था भंग करने, नशाखोरी एवं सार्वजनिक स्थान में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रखी जा सके।

