करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

* डेयरी संचालकों की हड़ताल से हाहाकार
1 सितंबर से 60 रुपये लीटर बिकेगा दूध*

कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट

कोटा में डेयरी संचालकों की हड़ताल, कल नहीं हुआ दूध का वितरण

1 सितंबर से ₹60 प्रति लीटर बिकेगा दूध

कोटा में दुग्ध विक्रेता संघ और स्थानीय डेयरी संचालकों की हड़ताल के कारण शनिवार को शहर में दूध का वितरण पूरी तरह ठप रहा। सुबह से ही दूध न मिलने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

वहीं हड़ताल के दौरान संघ के सदस्यों ने विरोध स्वरूप सैकड़ों लीटर दूध से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक भी किया।

बढ़ेंगे दाम
दुग्ध विक्रेता संघ की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 1 सितंबर से दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की जाएगी। नई दरों के अनुसार अब कोटा में दूध 60 रुपये प्रति लीटर की दर से बेचा जाएगा।

डेयरी संचालकों का कहना है कि पशु आहार, चारा और परिवहन की लागत में लगातार भारी वृद्धि हो रही है। पुरानी दरों पर दूध बेचना अब घाटे का सौदा बन गया है, इसलिए मजबूरन दाम बढ़ाने का फैसला लेना पड़ा।

सांकेतिक हड़ताल के माध्यम से संचालकों ने आम जनता को अपनी मांगों और मजबूरियों से अवगत कराया। इस मूल्य वृद्धि का सीधा असर आम उपभोक्ताओं की जेब और रसोई के बजट पर पड़ेगा।

वहीं उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि दाम बढ़ाए जा रहे हैं तो शुद्धता का भी विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि मूल्य वृद्धि के बाद भी उन्हें संतुष्टि मिल सके।

Latest
*भोजली विसर्जन पर लगा मेला, जर्जर सड़क और कीचड़ से जूझती रहीं महिलाएं बच्चे* * डेयरी संचालकों की हड़ताल से हाहाकार
1 सितंबर से 60 रुपये लीटर बिकेगा दूध*
*कुपुत्र के कुकृत्यों से लहूलुहान हुआ बुजुर्ग* *रतनपुर 4 दुकानदारों को मंदिर परिसर से दुकान हटाने का आदेश* *भाजपा ने अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल रतनपुर की महामंत्री रेहाना बेगम को पद से किया मुक्त* *हत्या करने वाले आरोपियों को हिर्री पुलिस ने किया गिरफ्तार* * भाटापारा में आज से अखड रामनाम सप्ताह प्रारंभ* * फ्लाइट लैंडिंग के दौरान लेफ्ट साइड का टायर पंचर* *15 माह की हनविका ने पहली बार बांधा भाइयों को रक्षा सूत्र कोटा में छाया रक्षाबंधन का उल्लास* *श्रावण मास के अखंड रुद्राभिषेक की पूर्णाहुति*