छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*भाटापारा स्टेशन की समस्याओं के निदान हेतु डीआरएम से चर्चा की *

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

रेलवे सलाहकार समिति के सदस्यों ने स्टेशन की समस्याओं के निदान हेतु डीआरएम से चर्चा की

भाटापारा 1 सितंबर/ अमरजीत सिंह सलुजा ने बताया की रेलवे स्टेशन की समस्याओं को लेकर रेलवे सलाहकार समिति सदस्यों ने  डीआरएम से की चर्चा भाटापारा रेलवे स्टेशन मुंगेली, बेमेतरा, कवर्धा एवं बलौदाबाजार सहित आसपास के अनेक गांवों, ब्लॉक एवं तहसीलों के यात्रियों के लिए प्रमुख रेल केंद्र है। इसके बावजूद यहां कई मूलभूत सुविधाओं एवं यात्री सेवाओं की कमी बनी हुई है रेलवे सलाहकार समिति के सदस्यों अमरजीत सिंह सलूजा ने डीआरएम दयानंद  के समक्ष प्रमुख समस्याएं एवं मांगें रखते हुए कहा
स्टेशन के सामने की सड़क की हालत बेहद खराब है। सड़क जगह-जगह उखड़ गई है, बड़े-बड़े गड्ढे हैं और छड़ें बाहर निकल रही हैं, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसका तत्काल गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण कराया जाए अमृत भारत योजना का कार्य अत्यंत धीमी गति से चल रहा है। लगभग दो माह बंद रहने के बाद कार्य शुरू हुआ है, इसे तेज गति से निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराया जाए कोकणी-अंबुजा फाटक लंबे समय तक बंद रहने से आवागमन बाधित होता है। फाटक के दोनों ओर हुए बड़े गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराई जाए नवनिर्मित अंडरब्रिज में बारिश का पानी आने की समस्या का तकनीकी परीक्षण कर जल निकासी, प्रकाश एवं सुरक्षा की उचित व्यवस्था की जाए माता दिवाला क्षेत्र की ओर लिफ्ट एवं एस्केलेटर की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए अच्छे रेस्टोरेंट/होटल की व्यवस्था की जाए भाटापारा की क्षेत्रीय उपयोगिता को देखते हुए प्रमुख ट्रेनों का स्टॉपेज भाटापारा में दिया जाए तथा बंद/विशेष ट्रेनों को नियमित एवं आवश्यकतानुसार विस्तारित किया जाए इस अवसर पर प्रकाश मोदी सदस्य अल्पसंख्यक आयोग एडवाइजरी पैनल रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य रविंद्र जैन, अमरजीत सिंह सलूजा, सुरेश भानुशाली, लक्ष्मी नारायण सोनी, वाशु मखीजा, अभिषेक मोदी, गौरव जैन एवं  तथा राजेश शर्मा DRUCC सदस्य ने डीआरएम दयानंद जी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया समिति सदस्यों ने कहा कि भाटापारा की जनता की इन महत्वपूर्ण मांगों पर समयबद्ध एवं सकारात्मक कार्रवाई होने की उम्मीद है

Latest