करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़बेलगहनासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*श्रावण मास के अखंड रुद्राभिषेक की पूर्णाहुति*

बेलगहना/कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट

बेलगहना धार्मिक समाचार

श्री सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना में श्रावण मास के अखंड रुद्राभिषेक की पूर्णाहुति
‌उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
करगी रोड (कोटा )क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक एवं आस्था के केंद्र श्री सिद्ध बाबा अद्वैत परमहंस आश्रम, बेलगहना तथा इससे जुड़े आश्रमों में जिसमें प्रमुख रूप से मां नर्मदा आश्रम उपका, भुलकेश्वर आश्रम धौराभाठा बिल्हा, सोनसाय नवागांव आश्रम, हनुमानगढ़ आश्रम कुरुवार, श्री सिद्ध बाबा आश्रम विचारपुर लोरमी, नाटेश्वर आश्रम बस्तीबगरा, गणेशपुरी कारीआम आश्रम, मानस तीर्थ सोनकुंड, बकुलमुनी  आश्रम महगा (आमाडाड ) म.प्र. शामिल है। पूरे श्रावण मास से चल रहे अखंड रुद्राभिषेक कार्यक्रम का गुरुवार को विधि- विधान से पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। सुबह से ही आश्रम परिसर में विशेष पूजन-अनुष्ठान शुरू हो गए थे। आचार्यों द्वारा रुद्राष्टाध्यायी एवं रुद्री पाठ के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक और विशेष श्रृंगार किया गया।
                         पूज्य श्री श्री 108 श्री स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में विश्व शांति, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना के साथ मुख्य हवन कुंड में पूर्णाहुति दी गई। इस दौरान पूरा पहाड़ी क्षेत्र हर-हर महादेव और ॐ नमः शिवाय के जयकारों से गूंज उठा। पूज्य स्वामी जी के पावन सानिध्य में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में अंतिम आहुति देने और भगवान शिव का आशीर्वाद लेने के लिए बिलासपुर सहित आसपास के जिलों तथा देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
पारद शिवलिंग के दर्शन को उमड़ी भीड़ –
                       सिद्ध बाबा आश्रम में स्थापित अद्वितीय पारद शिवलिंग श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र है। श्रावण मास में इसके दर्शन एवं अभिषेक का विशेष महत्व माना जाता है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने पारद शिवलिंग के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर स्वामी जी ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मानव जीवन अत्यंत दुर्लभ है। परमात्मा की भक्ति और सद्गुरु द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने से ही मनुष्य को वास्तविक शांति और संतोष प्राप्त हो सकता है।
                             पूर्णाहुति के बाद आश्रम समिति की ओर से विशाल महाप्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया गया। बिलासपुर सहित आसपास के जिलों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में संगीत साधकों ने भक्ति संगीत की प्रस्तुतियां दीं, जिससे श्रद्धालु और श्रोता भाव-विभोर हो गए। धार्मिक आयोजन के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी सेवा प्रदान की गई। प्रथम हॉस्पिटल बिलासपुर द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई गई।
                            श्री सिद्ध बाबा आश्रम के इस धार्मिक आयोजन में छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे। पूरे दिन आश्रम परिसर में भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफल बनाने में पुलिस प्रशासन, आश्रम के स्वयंसेवकों तथा स्थानीय ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा। सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की व्यवस्था में स्वयंसेवकों के साथ स्थानीय लोगों ने भी सक्रिय सहयोग किया।

Latest
* फ्लाइट लैंडिंग के दौरान लेफ्ट साइड का टायर पंचर* *15 माह की हनविका ने पहली बार बांधा भाइयों को रक्षा सूत्र कोटा में छाया रक्षाबंधन का उल्लास* *श्रावण मास के अखंड रुद्राभिषेक की पूर्णाहुति* *अमरकंटक में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मनाया गया श्रावणी पर्व* *पैगंबरे इस्लाम के जन्मदिवस पर कोटा में खुशनुमा माहौल, बाइक रैली और जुलूस * *एक माह तक शिवमय बनी रही पवित्र नगरी* *बिलासपुर से छुटने वाली ट्रेनों का भाटापारा स्टॉपेज दिया जाएराजेश शर्मा* *अमरकंटक के जर्जर हुडको आवासों में मंडरा रहा खतरा* *रक्षाबंधन से पूर्व एकल अभियान  कार्यकर्ताओं ने पुलिस जवानों को बांधा रक्षा सूत्र* *NEET, MBBS में चयनित योगेंद्र कुमार शाह ने बढ़ाया गाँव व विद्यालय का गौरव*