*कराटे प्रतियोगिता का जिला स्तरीय खेलने के लिए 44 बच्चों का हुआ चयन*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी पर
*विकासखंड स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का हुआ आयोजन जिला स्तरीय खेलने के लिए 44 बच्चों का हुआ चयन*
भाटापारा 1सितंबर/विकासखंड स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन मयूर स्कूल भाटापारा में हुआ जहां भाटापारा के अलग-अलग स्कूलों के कक्षा छठवीं से 12वीं तक के 200 से अधिक छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया । उक्त आयोजन में शाश्वत लिटिल स्टार इंग्लिश मीडियम स्कूल सिंगारपुर भाटापारा, स्वामी आत्मानंद विद्यापीठ देवरी स्कूल ,मॉडर्न इंग्लिश मीडियम स्कूल ,मयूर क्लब भाटापारा, स्वामी आत्मानंद स्कूल,शिवलाल मेहता , स्वामी आत्मानंद करही बाजार स्कूल एवं विकासखंड के अंतर्गत आने वाले अन्य स्कूलों से भी बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया कराते में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चों का जिला स्तर के लिए चयन हुआ चयनित खिलाड़ी 3 सितंबर को होने वाले जिला स्तरीय चयन ट्रायल प्रतियोगिता में भाटापारा विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। उक्त प्रतियोगिता विकासखंड खेल अधिकारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के सफल संचालन में कराते खेल के संयोजक आलोक गुप्ता एवं विकासखंड के व्यायाम शिक्षकों के साथ साथ जिला कराते संघ महासचिव ऋषभ सिंह चौहान , चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी के प्रबंधक विक्रम सिंह चौहान,सचिव नेमीचंद साहू, योगेश कुर्रे, सह सचिव हर्ष देवांगन महेश राजपूत , धनंजय पांडे ,भानु देवांगन,प्रवीण मोहले ,मोहन वर्मा , हेमलता साहू , गुलाब साहू, का महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्कूल विभाग जिला कराते संघ और चैंपियन मार्शल आर्ट अकादमी भाटापारा के नेतृत्व में प्रतिस्पर्धा को सफल बनाने मैं सभी का उच्च सहयोग रहा उक्त प्रतिस्पर्धा के दौरान विकासखंड क्रीड़ा अधिकारी योगेश कटारिया क्रीडा शिक्षक , चंद्रकांत बांगडे, उमा प्रसाद राठौर, दिनेश साहू ,शाश्वत लिटिल स्टार स्कूल सिंगारपुर से निर्मला पाटले मैडम , मॉडर्न इंग्लिश मीडियम स्कूल से श्वेता मिश्रा मैडम मौजूद रहे













