*बिलासपुर से छुटने वाली ट्रेनों का भाटापारा स्टॉपेज दिया जाएराजेश शर्मा*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट
भाटापारा 27 अगस्त/ बिलासपुर से खुलकर रायपुर दिशा की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों का ठहराव भाटापारा में दिए जाने की मांग बिलासपुर रेलवे जोन सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य राजेश शर्मा ने की है,उन्होंने इस आशय का पत्र क्षेत्रीय सांसद एवं रेल मंत्री को प्रेषित करते हुए सुझाव दिया है कि इन ट्रेनों का भाटापारा स्टॉपेज देने से रायपुर बिलासपुर की समय सारिणी में ना तो किसी भी प्रकार का बदलाव होगा और यहां के लोगों का समय और पैसा बचने के साथ वहां के प्लेटफार्म पर भीड़ भी कम होगी प्रेस को जारी बयान में बिलासपुर रेलवे जोन सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य राजेश शर्मा ने बताया कि भाटापारा रेलवे स्टेशन में इस समय देश के विभिन्न राज्यों को सीधे जोड़ने वाली 52 ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं है,जबकि भाटापारा रेलवे स्टेशन आय की दृष्टि से एन एस जी:-3 केटेगरी का स्टेशन है। ट्रेन सुविधा पर्याप्त मात्रा में ना होने से यहां के निवासियों,व्यवसायियों,छात्रों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।श्री शर्मा ने कहा कि बलोदा बाजार भाटापारा को छत्तीसगढ़ का संयुक्त राजस्व जिला बने काफी लंबा समय हो चुका है,और अब तक भाटापारा रेलवे स्टेशन को जो रेल यात्री सुविधाएं मिलनी थी उसके लिए अभी भी संघर्ष करने विवश होना पड़ रहा है,जबकि भाटापारा रेलवे स्टेशन पूरे बलोदा बाजार भाटापारा संयुक्त जिले का एक मात्र सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है,जो की अपने जिले के विधानसभा क्षेत्रों का ही नही बल्कि रेल विहीन बेमेतरा,मुंगेली जिले के क्षेत्रों का भी नजदीकी एवम सर्वसुविधा युक्त पहुंच वाला रेलवे स्टेशन है शर्मा ने रेल यात्री हित में मांग करते और सुझाव देते हुए कहा कि भाटापारा के नागरिकों को पिछले लगभग 7 सालों से किसी भी यात्री ट्रेन का ठहराव नहीं मिला है जिसके कारण भाटापारा रेलवे स्टेशन पर वर्तमान में नहीं रुकने वाली ट्रेनों की संख्या 52 तक पहुँच गई है।,ऐसे में यहां के लोगों की मंशा और बहुत पुरानी मांग को देखते हुए बिलासपुर से खुलकर रायपुर दिशा की ओर जाने वाली 4 प्रमुख यात्री ट्रेनों 12851/12852,बिलासपुर चेन्नई एक्सप्रेस,12441/12442 बिलासपुर नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस,22939/22940 बिलासपुर ओखा एक्सप्रेस और 20825/20826 बिलासपुर नागपुर वंदेभारत एक्सप्रेस का भाटापारा ठहराव स्टॉप एंड स्टार्ट के तहत तत्काल स्वीकार करना अति आवश्यक हो गया।
शर्मा ने आगे कहा कि भाटापारा रोड साइड स्टेशन होने के नाते इन ट्रेनों का भाटापारा स्टॉपेज मिलने से इन ट्रेनों के रायपुर बिलासपुर की समय सारणी में कोई बदलाव की संभावना भी नहीं है। अपने सुझाव में उन्होंने बताया कि रायपुर से बिलासपुर के मध्य लगभग 110 किमी की दूरी है और इस दूरी को तय करने के लिए ट्रेन नम्बर 12442 पूरे 2 घंटे,ट्रेन संख्या 22939 दो घंटे 10 मिनट,ट्रेन नम्बर 12852 एक घंटा 55 मिनट और ट्रेन नम्बर 20826 एक घंटे 40 मिनट का समय ले रही है जो कि इन ट्रेनों के गंतव्य तक पहुंचने के लिए पर्याप्त मार्जिन टाइम है,अतएव भाटापारा के रेल यात्रियों की बहुप्रतीक्षित मांग को देखते हुए उपरोक्त 4 ट्रेनों का भाटापारा ठहराव दिया जाना ज्यादा श्रेय कर होगा जिससे रायपुर बिलासपुर रे स्टेशन पर इन ट्रेनों के यात्रियों का दबाव भी कम होगा और यहां के यात्रियों का पैसा और समय दोनो बचेगा
