करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़रतनपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*देवघर जैसा नजारा भगवा वस्त्रों में डूबा कोटा, सड़कों पर दिखे हजारों शिवभक्त*


कोटा धार्मिक समाचार

कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट

बेलपान नर्मदा कुंड से बूढ़ा महादेव तक बोल बम: 5 हजार से ज्यादा कांवरियों का सैलाब

भगवामय हुआ कोटा-रतनपुर

• 30 किलो नर्मदा जल लेकर बेलपान से रतनपुर रवाना हुए 3 कांवरिया, जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत

• कोटा में शिवभक्ति का ज्वार अग्रसेन भवन में विशाल भंडारा, रांची के आर्केस्ट्रा पर झूमे बोल बम
• देवघर जैसा नजारा भगवा वस्त्रों में डूबा कोटा, सड़कों पर दिखे हजारों शिवभक्त

• बेलपान से रतनपुर तक विशाल कांवड़ यात्रा: सोमवार को बूढ़ा महादेव में होगा महा-जलाभिषेक

• बेलपान नर्मदा कुंड से रतनपुर बूढ़ा महादेव तक विशाल कांवड़ यात्रा, 5 हजार कांवरियों से भगवामय हुआ नगर

कोटा/रतनपुर सावन के पावन अवसर पर बेलपान नर्मदा कुंड से रतनपुर बूढ़ा महादेव तक विशाल जलाभिषेक के लिए कांवरियों का जत्था रवाना हुआ। लगभग 5 हजार से ज्यादा शिवभक्त अपनी कांवड़ लेकर बूढ़ा महादेव की ओर निकले। रास्ते भर जगह-जगह ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों द्वारा कांवरियों का सेवा-सत्कार और प्रसाद वितरण कर स्वागत किया गया।

इसी कड़ी में करगी रोड कोटा बोल बम कांवरिया संघ के द्वारा अग्रसेन भवन, कोटा में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे के बाद रांची से आये आर्केस्ट्रा पार्टी द्वारा भोले शंकर की भक्ति भरी प्रस्तुति* दी गई, जिसमें सभी शिवभक्त ‘बोल बम’ के जयकारों के साथ नाचते-गाते नजर आए।

यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण तीन कांवरिया रहे, जो लगभग 30 किलो नर्मदा जल लेकर बेलपान से रतनपुर के लिए पैदल निकले। जगह-जगह उनका विशेष स्वागत किया गया।

इस यात्रा में बुजुर्ग, बच्चे, महिलाएं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरा कोटा नगर शिवभक्ति में डूबा रहा। ऐसा लग रहा था मानो देवघर बाबा बैजनाथ धाम का नजारा हो। चारों तरफ भगवा वस्त्र पहने सड़कों पर कांवड़ लिए शिवभक्त ही नजर आ रहे थे।

आयोजन समिति ने बताया कि रविवार रात को रतनपुर महामाया धर्मशाला में कांवरियों के विश्राम, भक्ति संगीत एवं विशाल भंडारे का आयोजन रतनपुर आयोजन समिति द्वारा किया जाएगा। इसके पश्चात सोमवार सुबह बूढ़ा महादेव मंदिर में विभिन्न क्षेत्रों से आए हजारों शिवभक्तों द्वारा जलाभिषेक किया जाएगा।

Latest
*देवघर जैसा नजारा भगवा वस्त्रों में डूबा कोटा, सड़कों पर दिखे हजारों शिवभक्त* * राष्ट्रसेवा का भाव जागृत करता है स्काउट-गाइड आंदोलन  शिवरतन शर्मा* *छत्तीसगढ़ लरिया केवट समाज का स्थापना दिवस एवं भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न* *GPM धान केंद्रों में व्यवस्थागत खामियां कांग्रेस ने उठाए सवाल अधिकारियों को घेरा* *251 श्रीमद् भागवत मूल-पोथी पाठ से भक्तिमय हुआ वातावरण* *अमरकंटक में पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला अगले दिन पति ने लगाई फांसी* *अश्वनी शर्मा ने ली जागरूकता की एक सेल्फी* *चेयर मेन अशोक बाजपेई ने ध्वजारोहण किया* *रतनपुर-पेंड्रा NH की जर्जर हालत पर फूटा जनता का गुस्सा लालपुर में होगा बड़ा धरना* *नागपंचमी पर्व पर संदीप शुक्ला ने मानस मंडलियों को बांटी रामचरितमानस*