*गर्मी में जल संकट से निपटने नगर पालिका तैयार, पेयजल व्यवस्था के विस्तार को मिली गति*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*गर्मी में हर बूंद की होगी बेहतर व्यवस्था, शहर की पेयजल प्रणाली को किया जा रहा सुदृढ़*
भाटापारा में ₹5.61 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन, PM आवास हितग्राहियों को मिलेंगी चाबी और प्रमाणपत्र*
भाटापारा 25 अगस्त/नगर पालिका परिषद भाटापारा द्वारा शहर के विकास को नई गति देने तथा नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। बुधवार, 26 अगस्त 2026 को संत रविदास वार्ड स्थित अंबेडकर चौक के पास शाम 5:30 बजे विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को प्रमाणपत्र एवं आवास की चाबी वितरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम में रायपुर लोकसभा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद यादव एवं नगर पालिका परिषद भाटापारा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप छाबड़िया,राकेश तिवारी भाजपा विशेष आमंत्रित सदस्य,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश रात्रे,डॉ मोहन बांधे, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष सुनील यदु,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्च जिलाध्यक्ष मनिंदर सिंह गुम्बर,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष महाबल बघेल,मंडल अध्यक्ष योगेश अनंत, जल विभाग सभापति सीता अशोक साहू एवं समस्त पार्षदगण की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी शहरवासियों को गर्मी में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने बड़ा कदम, जलापूर्ति व्यवस्था होगी मजबूत
कार्यक्रम के दौरान नगर की पेयजल व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। इनमें इंटेकवेल से फिल्टर प्लांट तक पाइप लाइन विस्तार कार्य शामिल है, जिसकी लागत ₹4 करोड़ 8.81 लाख है इसके साथ ही ओवर हेड टैंक/पानी टंकी निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया जाएगा, जिसकी स्वीकृत लागत ₹1 करोड़ 52.25 लाख है। इन दोनों कार्यों से शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलने तथा आने वाले समय में नागरिकों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी PM आवास हितग्राहियों को मिलेगा अपने पक्के घर का अधिकार कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों को प्रमाणपत्र एवं उनके आवास की चाबी वितरित की जाएगी। अपने पक्के मकान का सपना साकार होने पर हितग्राहियों के लिए यह अवसर विशेष खुशी और सम्मान का होगा नगर पालिका परिषद द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को बेहतर एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने के प्रयासों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। आवास की चाबी सौंपना केवल एक भवन का हस्तांतरण नहीं, बल्कि परिवारों के सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा— विकास कार्यों को धरातल पर उतारना हमारी प्राथमिकता नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाटापारा शहर का समग्र विकास और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने वाले इन महत्वपूर्ण कार्यों से शहरवासियों को आने वाले समय में बेहतर सुविधा मिलेगा शर्मा ने कहा भाटापारा के विकास के लिए हम केवल योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं हैं बल्कि उन्हें समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने के लिए लगातार प्रयासरत हैं पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकता को प्राथमिकता देते हुए पाइप लाइन विस्तार और ओवर हेड टैंक निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को उनके पक्के घर की चाबी सौंपना हमारे लिए अत्यंत संतोष और गौरव का विषय है उन्होंने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जाएगा नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील नगर पालिका परिषद भाटापारा ने शहरवासियों, वार्डवासियों एवं क्षेत्र के नागरिकों से 26 अगस्त को शाम 5:30 बजे संत रविदास वार्ड, अंबेडकर चौक के पास आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है नगर पालिका ने कहा कि यह अवसर भाटापारा के विकास कार्यों के शुभारंभ के साथ-साथ उन परिवारों की खुशियों में सहभागी बनने का भी है, जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से अपने पक्के घर की चाबी प्राप्त होगी