*NEET, MBBS में चयनित योगेंद्र कुमार शाह ने बढ़ाया गाँव व विद्यालय का गौरव*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट
भाटापारा 27 अगस्त/ मयूर शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाटापारा के वर्ष 2024–25 के कक्षा 12वीं के छात्र योगेंद्र कुमार शाह, पिता बद्रीप्रसाद शाह, ने 12वीं की परीक्षा में 70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की थी। अब योगेंद्र कुमार शाह का चयन NEET के माध्यम से MBBS पाठ्यक्रम में हो गया है योगेंद्र की इस शानदार उपलब्धि से उनके माता-पिता, परिवारजनों, गुरुजनों एवं पूरे गाँव में हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता ने विद्यालय के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों ने योगेंद्र कुमार शाह को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। सभी ने उनके सफल एवं सुखद चिकित्सकीय भविष्य की कामना करते हुए कहा कि योगेंद्र की मेहनत और सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है
