ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*भाटापारा के संत माता कर्मा एवं भगत सिंह वार्ड में ₹23.04 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की उपस्थिति में विकास कार्यों को मिली गति — सड़क, नाली एवं पुलिया निर्माण से नागरिकों को मिलेगी बेहतर सुविधा*

भाटापारा 23 अगस्त/नगर पालिका परिषद भाटापारा के अंतर्गत संत माता कर्मा वार्ड एवं भगत सिंह वार्ड में नागरिकों की लंबे समय से अपेक्षित मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। दोनों वार्डों में कुल ₹23.04 लाख की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की उपस्थिति में विधिवत संपन्न हुआ इन विकास कार्यों में सड़क, नाली एवं पुलिया निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। कार्य पूर्ण होने के बाद वार्डवासियों को बेहतर आवागमन, सुगम सड़क व्यवस्था एवं जल निकासी की सुविधा प्राप्त होगी संत माता कर्मा वार्ड में ₹9.75 लाख के विकास कार्य संत माता कर्मा वार्ड में कुल ₹9.75 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इनमें  कुशल वैष्णव के घर से अरुण साहू के घर तक नाली निर्माण वर्मा के घर से कुलंजन के घर तक सी.सी. रोड निर्माण बया के घर से भोलू  के घर तक सी.सी. रोड निर्माण तथा जे.के. अग्रवाल  के घर के पास पुलिया एवं नाली निर्माण का कार्य शामिल है इन कार्यों से वार्ड में जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होने के साथ-साथ आवागमन की सुविधा भी सुगम होगी भगत सिंह वार्ड में ₹13.29 लाख की लागत से सी.सी. रोड निर्माण भगत सिंह वार्ड में ₹13.29 लाख की लागत से विभिन्न गलियों में सी.सी. रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इसके अंतर्गत महेश के घर से मंगला गली, दया बाई गली तथा सुंदर आलू वाले गली से कन्हैया बेकरी गली तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य किया जाएगा सी.सी. रोड निर्माण से वार्ड की आंतरिक सड़कों की स्थिति बेहतर होगी तथा नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
हर वार्ड तक विकास पहुंचाना प्राथमिकता  शिवरतन शर्मा पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि भाटापारा के प्रत्येक वार्ड का समुचित विकास और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली और पुलिया जैसे कार्य सीधे तौर पर आम नागरिकों के दैनिक जीवन से जुड़े हुए हैं और इनका प्रभाव प्रत्येक परिवार पर पड़ता है उन्होंने कहा कि भाटापारा को व्यवस्थित, स्वच्छ और सुविधायुक्त शहर बनाने के लिए विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। शहर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकता के अनुसार प्राथमिकता तय कर विकास कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर अश्वनी शर्मा
नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा  ने कहा कि नगर पालिका परिषद भाटापारा द्वारा शहर के सभी वार्डों में नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सड़क, नाली, पुलिया और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल विकास कार्यों का भूमिपूजन करना नहीं, बल्कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराकर उसका सीधा लाभ नागरिकों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को गति दी जाएगी और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए नगर पालिका परिषद पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी शर्मा ने कहा कि भाटापारा के सर्वांगीण विकास के लिए जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका प्रशासन एवं नागरिकों के समन्वय से विकास की प्रक्रिया को और मजबूत किया जा रहा है। आने वाले समय में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क, नाली, प्रकाश, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा भाटापारा संत माता कर्मा एवं भगत सिंह वार्ड में हुए इन विकास कार्यों के भूमिपूजन से वार्डवासियों में उत्साह का वातावरण रहा। नागरिकों ने क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य स्वीकृत होने पर जनप्रतिनिधियों एवं नगर पालिका परिषद के प्रति आभार व्यक्त किया नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के सभी 31 वार्डों में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नागरिक सुविधाओं के विस्तार और भाटापारा के सर्वांगीण विकास की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है इस अवसर पर सभापति गोविंद पटेल पार्षद मोंटू ध्रुव , गोवर्धन डहरिया,उमाशंकर वर्मा,कीर्तन जायसवाल, बब्बू मंधान, श्रेणिक गोलछा शुभम राजपूत,संजय बंजारे, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश रात्रे,मनिंदर सिंह गुम्बर एल्डरमैन डॉ मोहन बाँधे, मीना सोनी,डॉ संतोष वर्मा,राजा कमनानी पूर्व पार्षद मुकेश सोनी नीरा साहू तनुजा धृतलहरे, आएशा खान अंजनी जायसवाल यशपाल बंटी सिंह,भारत डहरिया, पिंटू लहरे, हरीश लहरे,मनोज वर्मा फिरतुराम, पोषण ध्रुव वरुण सिंह,टाप लाल साहू कौशल गोस्वामी शेखर साहू,बलराम ध्रुव नितिन भोजवानी,हेम कमरी,हारून,जयसंत विकास बंजारे लक्षमण डहरिया,प्रतीक,फिरतु चेलक, एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी मोजूद रहे

Latest
*गर्मी में जल संकट से निपटने नगर पालिका तैयार, पेयजल व्यवस्था के विस्तार को मिली गति* *27 अगस्त को स्वच्छता दीदियों के सम्मान में आयोजित होगा विशेष समारोह* *रामचरित स्मरण के साथ ही धर्म संस्कृति का प्रसार* *भाटापारा के संत माता कर्मा एवं भगत सिंह वार्ड में ₹23.04 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन* *विधायक  जिलाध्यक्ष  हजारों श्रद्धालुओं ने नर्मदा जी में किया जलाभिषेक* *51 किलोमीटर की विशाल पैदल कांवड़ यात्रा* *कोलकाता की श्रद्धालु  माया चांदवासिया ने मां नर्मदा को अर्पित की 51 मीटर चुनरी* *अमरकंटक में श्रावण की वर्षा प्रकृति का सौंदर्य और जनजीवन की चुनौतियां* *पुरानी पीढ़ी इंतजार में चली गई नई पीढ़ी आज भी कीचड़ में करहीकछार के आश्रित ग्रामों की सड़क कब बनेगी... *महामाया मंदिर गेट बना अखाड़ा भाजपा के दो पक्षआपस में भिड़े दोनों ने थाने में कराई FIR*