छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*27 अगस्त को स्वच्छता दीदियों के सम्मान में आयोजित होगा विशेष समारोह*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट



*कल्याण सागर से जल उठाकर  राम-जानकी मंदिर में करेंगी अर्पण, नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील*

भाटापारा 25 अगस्त/नगर पालिका परिषद भाटापारा में नगर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली स्वच्छता दीदियों के सम्मान एवं अभिनंदन के लिए विशेष सम्मान समारोह का आयोजन महंत रामरूप दास महात्यागी जी के सानिध्य में किया जा रहा है। यह गरिमामय कार्यक्रम 27 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे राम-जानकी मंदिर, कल्याण सागर, भाटापारा में आयोजित होगा कार्यक्रम का उद्देश्य नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने में निरंतर जुटी स्वच्छता दीदियों के समर्पण, परिश्रम और सेवाभाव को सम्मानित करना है। स्वच्छता दीदियां प्रतिदिन नगर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके श्रम और योगदान के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है कल्याण सागर से जल लेकर राम-जानकी मंदिर में करेंगी अर्पण
कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण स्वच्छता दीदियों द्वारा कल्याण सागर से जल उठाकर श्री राम-जानकी मंदिर में अर्पित करना होगा। स्वच्छता और आस्था के इस सुंदर संगम के माध्यम से नगर की स्वच्छता, समृद्धि एवं सुख-शांति की मंगलकामना की जाएगी इस अवसर पर महंत रामरूप दास महात्यागी का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा। साथ ही पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा,डॉ ललित माखीजा,प्रदेश अध्यक्ष विहिप
सहित जनप्रतिनिधि,सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं समाज प्रमुख उपस्थित रहेंगे महंत रामरूप दास महात्यागी ने कहा कि स्वच्छता दीदियां केवल नगर की सफाई व्यवस्था का हिस्सा नहीं, बल्कि स्वच्छ एवं सुंदर भाटापारा के निर्माण की महत्वपूर्ण शक्ति हैं। उनके परिश्रम और सेवा भावना का सम्मान करना पूरे समाज का दायित्व है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस सम्मान समारोह में सहभागी बनकर स्वच्छता दीदियों का उत्साहवर्धन करें
उन्होंने कहा कि स्वच्छ भाटापारा सुंदर भाटापारा के संकल्प को साकार करने में नगर के प्रत्येक नागरिक की सहभागिताआवश्यक है स्वच्छता दीदियों के सम्मान का यह अवसर समाज में श्रम, सेवा और स्वच्छता के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करेगा इस कार्यक्रम में महंत रामरूप दास महात्यागी जी साथ ही पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा,डॉ. ललित माखीजा,प्रदेश अध्यक्ष विहिप,
सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं समाज प्रमुख उपस्थित रहेंगे।

Latest
*गर्मी में जल संकट से निपटने नगर पालिका तैयार, पेयजल व्यवस्था के विस्तार को मिली गति* *27 अगस्त को स्वच्छता दीदियों के सम्मान में आयोजित होगा विशेष समारोह* *रामचरित स्मरण के साथ ही धर्म संस्कृति का प्रसार* *भाटापारा के संत माता कर्मा एवं भगत सिंह वार्ड में ₹23.04 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन* *विधायक  जिलाध्यक्ष  हजारों श्रद्धालुओं ने नर्मदा जी में किया जलाभिषेक* *51 किलोमीटर की विशाल पैदल कांवड़ यात्रा* *कोलकाता की श्रद्धालु  माया चांदवासिया ने मां नर्मदा को अर्पित की 51 मीटर चुनरी* *अमरकंटक में श्रावण की वर्षा प्रकृति का सौंदर्य और जनजीवन की चुनौतियां* *पुरानी पीढ़ी इंतजार में चली गई नई पीढ़ी आज भी कीचड़ में करहीकछार के आश्रित ग्रामों की सड़क कब बनेगी... *महामाया मंदिर गेट बना अखाड़ा भाजपा के दो पक्षआपस में भिड़े दोनों ने थाने में कराई FIR*