*लखनऊ में गूंजी मीडिया पालिका और पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग*

*प्रयागराज लखनऊ ग्लोबल न्यूज राम आसरे की रिपोर्ट*
मीडिया अधिकार महासम्मेलन संपन्न नागरिक पत्रकारिता का महासंकल्प के साथ मिशन 2027 का आगाज

मीडिया अधिकार महासम्मेलन लखनऊ में गूंजी मीडिया पालिका और पत्रकार सुरक्षा कानून एवं विधानसभा, विधान परिषद और राज्यसभा में पत्रकारों के लिए विशेष कोटा तय करने की हुंकार
लखनऊ- राजधानी लखनऊ के दारुल सफा स्थित कामन हॉल (बी ब्लॉक सभागार) में भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) कोर कमेटी के तत्वावधान में भव्य सम्मेलन
महासम्मेलनसफलतापूर्वक संपन्न हुआ। नागरिक पत्रकारिता का महासंकल्प
विषय पर केंद्रित इस ऐतिहासिक सम्मेलन में देश और प्रदेश भर से आए सैकड़ों पत्रकारों, विचारकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए आवाज उठाई।
• सम्मेलन की अध्यक्षता संगठन के संस्थापक एके बिंदुसार ने की, जबकि कुशल संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शमीम आलम ने किया।
*सर्वसम्मति से पारित 5 प्रमुख मांगें*
सम्मेलन में मिशन 2027 के तहत मीडिया जगत को सशक्त बनाने का दृढ़ संकल्प लिया गया और सरकार के समक्ष 5 प्रमुख मांगें रखी गईं
1 पत्रकार सुरक्षा कानून पत्रकारों की भौतिक मानसिक और कानूनी सुरक्षा के लिए अविलंब लागू किया जाए।
2 स्वतंत्र मीडिया पालिका का गठन कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका की तर्ज पर मीडिया को मजबूत आधार देने के लिए।
3 मीडिया कल्याण बोर्ड की स्थापना सभी राज्यों में पत्रकारों के स्वास्थ्य, दुर्घटना बीमा, पेंशन और आर्थिक सहायता हेतु।
4 समान अधिकार एवं डिजिटल मान्यता डिजिटल, वेब और क्लाउड मीडिया को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की तर्ज पर समान अधिकार और सरकारी मान्यता।
5 संसदीय एवं विधायी प्रतिनिधित्व विधानसभा, विधान परिषद और राज्यसभा में पत्रकारों के लिए विशेष कोटा तय किया जाए।
साथ ही आरटीआई कानून की धारा 4 एवं 26 को सख्ती से लागू करने पर भी जोर दिया गया।
वरिष्ठ नेताओं के बयान
मुख्य अतिथि सपा के वरिष्ठ नेता एवं लखनऊ मध्य विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत किए बिना स्वस्थ समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। पत्रकारों को सुरक्षा और अधिकार मिलना उनका बुनियादी हक है और इस हक के लिए हम सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएंगे।
मुख्य वक्ता एवं पूर्वांचल महापंचायत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मिंटू राजभर ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में जमीनी समस्याओं को उजागर करने वाले नागरिक पत्रकार ही लोकतंत्र की असली रीढ़ हैं।

संस्थापक एके बिंदुसार ने कहा मीडिया पालिका का गठन मीडिया जगत में पारदर्शिता और जवाबदेही लाने की दिशा में क्रांतिकारी कदम होगा।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
महासम्मेलन में केंद्रीय अध्यक्ष (पॉलिसी मेकिंग) करन छौकर, मोहम्मद आसिफ अंसारी, राम आसरे, कृष्ण माधव मिश्रा, दीपक कुमार गुप्ता, अजय सेठ, सिम्मी भट्टी, ख्वाजा अब्दुल करीम खान, मदन मोहन पाठक, अभिषेक शर्मा शास्त्री, विशाल तिवारी, अनवर हुसैन अंसारी, आर डी मीणा, मुकेश बाबा, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सुरेश राजभर, राहुल गुप्ता सहित महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड के सैकड़ों पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
अंत में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शमीम आलम ने सभी का आभार व्यक्त किया।




